फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India makes biggest jump to 77th, Singapore retains top spot in Global Passport Index

Passport Ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव

Wed, 23 Jul 2025 01:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Jul 2025 01:47 PM IST
सार

Passport Ranking: भारत ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है, और 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की पासपोर्ट रैंकिंग आठ स्थान ऊपर चढ़ गई है। भारत को 59 देशों के लिए वीजा पहुंच प्राप्त हो गया है। पासपोर्ट रैंकिंग के मामले में शीर्ष पर कौन सा देश है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
India makes biggest jump to 77th, Singapore retains top spot in Global Passport Index
पासपोर्ट - फोटो : Agency

विस्तार

भारत ने जनवरी 2025 के बाद से अपनी पासपोर्ट रैंकिंग में बड़ा सुधार दर्ज किया है, और 85वें से 77वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की पासपोर्ट रैंकिंग आठ स्थान ऊपर चढ़ गई है। भारत को 59 देशों के लिए वीजा पहुंच प्राप्त हो गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

आईएटीए के आंकड़ों पर आधारित है पासपोर्ट रैकिंग

सिंगापुर ने हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, उसे दुनिया भर के 227 गंतव्यों में से 193 तक वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान की गई है। जुलाई 2025 में प्रकाशित यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के विशिष्ट आंकड़ों पर आधारित है और यह उन गंतव्यों की संख्या दर्शाती है जहां पासपोर्ट बिना पूर्व वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है। एशियाई पड़ोसी देश जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जहां प्रत्येक को 190 गंतव्यों तक वीजा-मुक्त पहुंच प्राप्त है।

विज्ञापन

भारत के वीजा मुक्त गंतव्यों में दो स्थान जुड़े

नई रैंकिंग के अनुसार, भारत की वीजा-मुक्त पहुंच में केवल दो नए स्थान जुड़े हैं। इसके बावजूद, सुधार का श्रेय राजनयिक पहुंच और द्विपक्षीय समझौतों में वृद्धि को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब को भी लाभ, अमेरिका पर शीर्ष 10 से बाहर होने का खतरा

नई पासपोर्ट रैंकिंग में सऊदी अरब को भी लाभ हुआ है। उसके वीजा मुक्त गंतव्यों में चार स्थानों का सुधार हुआ है। देश की रैंकिंग 91 गंतव्यों के साथ चार स्थान ऊपर चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गया है। रैंकिंग में ब्रिटेन और अमेरिका की रैकिंग नीचे गिरी है। यूनाइटेड किंगडम 6वें स्थान पर गिर गया है, जो 186 देशों को वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। संयुक्त राज्य अमेरिका अब 182 गंतव्यों तक पहुंच के साथ 10वें स्थान पर है। पिछले एक दशक में दोनों देशों की रैंकिंग में लगातार गिरावट आई है। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब अमेरिका के पासपोर्ट रैंकिंग के मामले में शीर्ष 10 से बाहर होने का खतरा है।

रैकिंग में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर इन देशों का नाम

यूरोपीय संघ के सात देश- डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली और स्पेन- संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं, और प्रत्येक देश के पासपोर्ट पर 189 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्वीडन हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर 188 देशों की यात्रा की जा सकती है। न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विजरलैंड भी शीर्ष पांच देशों में शामिल है, और इनका पासपोर्ट पर 187 देशों के लिए वीजा मुक्त पहुंच प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed