फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India is Russia's strong trading partner and will remain so in 2023, claims S&P Global

India-Russia Trade: भारत रूस का मजबूत व्यापारिक साझेदार है और 2023 में भी बना रहेगा, S&P ग्लोबल का दावा

Tue, 08 Nov 2022 11:55 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 08 Nov 2022 11:55 AM IST
सार

India-Russia Trade Partnership: एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के इकोनॉमिक मैनेजर अग्नियेजका मसीज्यूस्का का कहना है, ‘हाल के महीनों में रूस से होने वाले आयात में इजाफा हुआ है। ऐसा प्राथमिक रूप से ऑयल, गैस और कोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ दूसरे देशों में रूस से आयात के कारण हुआ है।'

विज्ञापन
India is Russia's strong trading partner and will remain so in 2023, claims S&P Global
रूस और भारत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

यूक्रेन (Ukraine)  से जारी संघर्ष के बीच रूस (Russia) का दुनियाभर के अधिकतर बाजारों के साथ व्यापारिक संबंध उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस बीच, भारत रूस का एक अहम कारोबारी साझेदार बना हुआ है और और वर्ष 2023 में भी वह रूस के साथ मजबूत कारोबारी रिश्ते कायम रख सकता है। मंगलवार को जारी एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि नव प्रकाशित 2023 ग्लोबल ट्रेड आउटलुक एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस बिग पिक्चर 2023 आउटलुक रिपोर्ट सिरीज का हिस्सा है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के इकोनॉमिक मैनेजर अग्नियेजका मसीज्यूस्का का कहना है, ‘हाल के महीनों में रूस से होने वाले आयात में इजाफा हुआ है। ऐसा प्राथमिक रूप से ऑयल, गैस और कोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ दूसरे देशों में रूस से आयात के कारण हुआ है।'

विज्ञापन


अग्नियेजका मसीज्यूस्का ने कहा, 'रूस से आयात करने वाले प्रमुख देशों में एक प्रमुख नाम भारत है। भारत का रूस के साथ कारोबार में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सौ फीसदी बढ़ा है। फरबरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत का रूस के साथ आयात हर महीने बढ़ा है।'         

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एसएंडपी ग्लोबल वैश्विक पूंजी, कॉमोडिटी व ऑटोमोटिव बाजारों में क्रेडिट रेटिंग, बेंचमार्क, एनालिटिक्स और वर्कफ्लो समाधान का दुनिया का अग्रणी सेवा प्रदाता है। रिपोर्ट में रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण व्यापार में प्रत्याशित बदलाव के साथ-साथ 2023 में कंटेनरीकृत व्यापार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया है जबकि वर्ष  2022 दूसरे हॉफ में  अनुमानित मंदी के कारण कारोबार में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में केवल 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में नए अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के ग्रीनहाउस रिडक्शन से जुड़े मापदंडों पर भी प्रकाश डाला गया है, जिसे वर्ष 2023 में पेश किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed