फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India invites Russian firms to invest in innovative space ventures News In Hindi

India-Russia Ties: रूस को भारत का न्योता, राजदूत कुमार बोले- अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करें रूसी कंपनियां

Thu, 28 Aug 2025 04:10 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क,अमर उजाला
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 04:10 AM IST
सार

भारत ने अंतरिक्ष उद्योग में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए रूसी कंपनियों को आमंत्रित किया है। मास्को में भारतीय राजदूत विनय कुमार ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर बताया कि सरकार ने इस क्षेत्र में निवेशकों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने भारत-रूस के दशकों पुराने अंतरिक्ष सहयोग और गगनयान मिशन में साझेदारी को भी याद किया।

विज्ञापन
India invites Russian firms to invest in innovative space ventures News In Hindi
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र और बाजार में निवेश को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत भारत ने रूसी कंपनियों को अपने अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने और देश के विशाल बाजार का लाभ उठाने का न्योता दिया है। मास्को स्थित भारतीय राजदूत विनय कुमार ने यह बात भारतीय दूतावास में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने अंतरिक्ष उद्योग में अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई आकर्षक योजनाएं शुरू की हैं। यह कार्यक्रम 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर की सफल तैनाती की वर्षगांठ पर आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

भारत और रूस के पुराने अंतरिक्ष सहयोग को किया याद
कार्यक्रम में बात करते हुए राजदूत कुमार ने भारत और रूस के दशकों पुराने अंतरिक्ष सहयोग की याद दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत और रूस की स्पेस एजेंसियां इसरो और रॉसकॉसमोस दोनों मिलकर गगनयान मिशन पर काम कर रही हैं। बता दें कि राजदूत कुमार भारत और रूस के उस अंतरिक्ष सहयोग का जिक्र कर रहे थे, जिसमें 1975 में भारत का पहला उपग्रह आर्यभट्ट सोवियत रॉकेट से लॉन्च किया गया था और 1984 में राकेश शर्मा ने सोयूज टी-11 यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: विदेशी मदद पर रोक के लिए ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट में अपील, 12 अरब डॉलर फंडिंग पर मंडरा रहा संकट
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष और भारतीय परंपरा पर बोले कुमार
इसके साथ ही राजदूत कुमार ने आगे कहा कि जहां अंतरिक्ष को एक उद्योग के रूप में हाल ही में देखा गया है, वहीं भारत की परंपरा में यह वेदों के समय से जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने बताया कि आर्यभट्ट जैसे विद्वानों ने ग्रहों की गति और उनके प्रभावों का अध्ययन बहुत पहले ही कर लिया था।

गौरतलब है किभारतीय दूतावास में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम में भारतीय दूतावास की केंद्रीय विद्यालय के छात्रों और जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों ने अंतरिक्ष पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। रूस की स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमोस के अधिकारी और विशेषज्ञ भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Julius Malema: दक्षिण अफ्रीकी नेता जूलियस मालेमा नस्लभेदी-अभद्र भाषा के लिए दोषी करार, ट्रंप ने की थी आलोचना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed