{"_id":"6874baf4855ad99aab051105","slug":"india-has-a-golden-opportunity-to-increase-its-share-in-the-us-chemical-market-claims-sbi-report-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI: भारत के पास अमेरिकी रसायन बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का सुनहरा मौका, एसबीआई की रिपोर्ट में दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SBI: भारत के पास अमेरिकी रसायन बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का सुनहरा मौका, एसबीआई की रिपोर्ट में दावा
Mon, 14 Jul 2025 01:38 PM IST
रिया दुबे
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:38 PM IST
सार
एसबीआई की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत 25 प्रतिशत से कम टैरिफ पर बातचीत करने में सफल हो पाए, तो देश के पास अमेरिका को रासायनिक उत्पादों का निर्यात बढ़ाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। इससे सकल घरेलू उत्पाद में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के पास अमेरिका को रासायनिक निर्यात बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अगर भारत अमेरिका के साथ 25% से कम टैरिफ पर बातचीत करने में सफल हो पाए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: GTRI: अमेरिका से समझौते में भारत को हितों पर अडिग रहने की सलाह, जीटीआरआई ने 'मसाला डील' पर क्यों चेताया, जानें
विज्ञापन
चीन और सिंगापुर के 2 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा
रिपोर्ट के अनुसार चीन और सिंगापुर के वर्तमान बाजार के एक हिस्से पर भारत कब्जा कर सकता है और अमेरिकी रासायनिक निर्यात में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है। इसमें कहा गया कि अगर भारत इन दोनों देशों के रासायनिक निर्यात का मात्र 2 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लेता है, तो अपनी जीडीपी में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है।
विज्ञापन
जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया के 1 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा
इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया कि भारत को जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य देशों से भी लाभ मिल सकता है। इन्हें अभी भारत की तुलना में अधिक टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। अगर भारत इन तीन देशों से अमेरिकी रासायनिक आयात बाजार का 1 प्रतिशत हिस्सा भी हासिल कर लेता है, तो भारत के जीडीपी में 0.1 प्रतिशत की अतिरिक्त वृद्धि हो सकती है।
रसायन क्षेत्र में भारत का आरसीए
अमेरिका द्वारा आयात किए जाने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत को केवल रसायन क्षेत्र में ही तुलनात्मक लाभ (आरसीए) प्राप्त है। आरसीए यानी प्रकटन तुलनात्मक लाभस एक आर्थिक संकेतक है। यह बताता है कि कोई देश किसी विशेष वस्तु या क्षेत्र में अन्य देशों की तुलना में कितना प्रतिस्पर्धी है। हालांकि, अमेरिका को रासायनिक निर्यात में चीन और सिंगापुर की हिस्सेदारी भारत से ज्यादा है।
भारत के जीडीपी में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना
कुल मिलाकर, रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अगर भारत रणनीतिक रूप से अमेरिकी रसायन आयात बाजार में चीन और सिंगापुर से 2 प्रतिशत। वहीं जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया से 1 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर लेता है, तो उसके सकल घरेलू उत्पाद में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन