फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India FDI inflows decline 16 percent for first time in a decade RBI data

FDI: प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 16% घटा, एक दशक में पहली बार गिरावट; 2022-23 में 71 अरब डॉलर का एफडीआई आया

Thu, 25 May 2023 04:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 25 May 2023 04:56 AM IST
सार

आरबीआई के ताजा बुलेटिन में प्रकाशित लेख के अनुसार, 2022-23 में शुद्ध एफडीआई भी सालाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट के साथ 28 अरब डॉलर रह गया। 2021-22 में देश में 38.6 अरब डॉलर का शुद्ध एफडीआई आया था।
 

विज्ञापन
India FDI inflows decline 16 percent for first time in a decade RBI data
FDI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 2022-23 में 16.3 फीसदी घटकर 71 अरब डॉलर रह गया। यह एक दशक में पहली बार है, जब किसी वित्त वर्ष में एफडीआई प्रवाह घटा है। इससे पहले 2012-13 में कुल एफडीआई में गिरावट आई थी। उस समय यह 26 फीसदी कम होकर 34.29 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी से एफडीआई में गिरावट आई है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, 2021-22 में देश में कुल 81.97 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। यह 2019-20 की तुलना में 10 फीसदी अधिक था। आरबीआई के ताजा बुलेटिन में प्रकाशित लेख के अनुसार, 2022-23 में शुद्ध एफडीआई भी सालाना आधार पर 27 फीसदी की गिरावट के साथ 28 अरब डॉलर रह गया। 2021-22 में देश में 38.6 अरब डॉलर का शुद्ध एफडीआई आया था।
विज्ञापन


सेमीकंडक्टर उद्योग में 26.2 अरब डॉलर का विदेशी निवेश
आंकड़ों के मुताबिक, भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग में 2022-23 के दौरान 26.2 अरब डॉलर का एफडीआई आया। इस क्षेत्र में एफडीआई के मामले में भारत दुुनिया में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका 33.8 अरब डॉलर के विदेशी निवेश के साथ पहले स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार खराब स्थिति में भी जरूरतें पूरी करने को पर्याप्त...
इधर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सीआईआई के कार्यक्रम में कहा, देश का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत है। इससे भारत सबसे खराब स्थिति में भी अगले पांच-छह साल की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए संतोषजनक स्थिति में है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी अन्य विकासशील देश ऐसी बेहतर स्थिति में नहीं है। यह पहली बार है, जब कारोबारी ब्याज दरों को विकसित देशों के समान देख रहे हैं। गोयल ने कहा, यह निवेश, वृद्धि, हमारी अंतरराष्ट्रीय पहुंच का विस्तार करने, प्रौद्योगिकी लाने और देश में नवाचार लाने के लिए एक आकर्षक मामला है।

एफटीए पर तेज वार्ता चाहते हैं भागीदार
उन्होंने कहा कि भारत के व्यापारिक भागीदार मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत में तेजी चाहते हैं। यह वैश्विक व्यवस्था में भारत के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। भारत 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर का निर्यात लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।


माल ढुलाई की लागत तीन साल में 9 फीसदी पर लाने की कोशिश...
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा, सरकार माल ढुलाई यानी लॉजिस्टिक लागत को अगले तील साल में घटाकर जीडीपी के 9 फीसदी पर लाने की कोशिश में जुटी है। अभी यह लागत 14-16 फीसदी है। गडकरी ने कहा, लॉजिस्टिक लागत को जीडीपी के 10 फीसदी से नीचे लाने का असर निर्यात में वृद्धि के रूप में दिखेगा। उद्योगों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed