फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India fastest growing economy, to clock 6.7 pc growth over 3 years: World Bank

Indian Economy: 'भारत तीन साल तक सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा', विश्व बैंक का अनुमान

Tue, 11 Jun 2024 09:19 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Jun 2024 09:19 PM IST
सार

Indian Economy: विश्व बैंक की ताजा 'वैश्विक आर्थिक संभावना' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि बढ़कर 8.2 फीसदी रहने का अनुमान है। यह विश्व बैंक के जनवरी में जताए गए पिछले अनुमान से 1.9 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
India fastest growing economy, to clock 6.7 pc growth over 3 years: World Bank
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत अगले तीन वर्षों में 6.7 फीसदी स्थिर वृद्धि दर्ज करते हुए सबसे तेजी बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। विश्व बैंक ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही। 

विज्ञापन


विश्व बैंक की ताजा 'वैश्विक आर्थिक संभावना' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि बढ़कर 8.2 फीसदी रहने का अनुमान है। यह विश्व बैंक के जनवरी में जताए गए पिछले अनुमान से 1.9 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही विश्व बैंक ने वर्ष 2024 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि के 2.6 फीसदी पर स्थिर रहने का अनुमान जताया। रिपोर्ट में कहा गया, अघले दो वर्षों में वैश्विक वृद्धि बढ़कर औसतन 2.7 फीसदी तक जाएगी। हालांकि, यह कोविड-19 से पहले के दशक के 3.1 फीसदी से काफी कम होगी। 
विज्ञापन


इस पूर्वानुमान का मतलब है कि 2024-26 के दौरान दुनिया की 80 फीसदी से ज्यादा आबादी और वैश्विक जीडीपी वाले देश कोविड-19 से पहले के दशक की तुलना में धीमी गति से बढ़ रहे होंगे। दक्षिण एशिया में वृद्धि वर्ष 2023 में 6.6 फीसदी रही थी। इसके वर्ष 2024 में सुस्त पड़कर 6.2 फीसदी रह जाने का अनुमान है। इस सुस्ती के पीछे की मुख्य वजह हाल के वर्षों में उच्च आधार से भारत की वृद्धि दर में आई नरमी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व बैंक ने हालांकि भारत में स्थिर वृद्धि दर के साथ 2025-26 में दक्षिण एशिया क्षेत्र की वृद्धि दर 6.2 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया है। इस क्षेत्र की अन्य अर्थव्यवस्थाओं में बांग्लादेश की वृद्धि पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी सुस्त रह सकती है, जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका में इसके मजबूत रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बना रहेगा। लेकिन इसके विस्तार की रफ्तार धीमी होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2023-24 में उच्च वृद्धि के बाद 2024-25 से शुरू होने वाले तीन वित्त वर्षों के लिए औसतन 6.7 फीसदी प्रति वर्ष की स्थिर वृद्धि का अनुमान है। 


इस सुस्ती के लिए खासतौर से उच्च आधार से निवेश में आई मंदी जिम्मेदार है। हालांकि निवेश वृद्धि अब भी पुराने अनुमान की तुलना में मजबूत रहने की उम्मीद है और पूर्वानुमान अवधि में मजबूत बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed