फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India faces 24.7 pc GDP loss by 2070 due to climate change: ADB report

ADB: जलवायु परिवर्तन के कारण 2070 तक भारत को 25 फीसदी जीडीपी का होगा नुकसान; एडीबी की रिपोर्ट में दावा

Thu, 31 Oct 2024 06:05 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 31 Oct 2024 06:05 PM IST
सार

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र का बढ़ता स्तर और घटती श्रम उत्पादकता सबसे अधिक नुकसान पहुंचाएगी। निम्न आय और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं पर इसका सबसे अधिक असर होगा।

विज्ञापन
India faces 24.7 pc GDP loss by 2070 due to climate change: ADB report
एडीबी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

उच्च उत्सर्जन परिदृश्य के तहत जलवायु परिवर्तन के कारण 2070 तक एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 16.9 फीसदी का नुकसान हो सकता है जबकि भारत को 24.7 प्रतिशत जीडीपी की हानि होने का अनुमान है।

विज्ञापन


एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र का बढ़ता स्तर और घटती श्रम उत्पादकता सबसे अधिक नुकसान पहुंचाएगी। निम्न आय और कमजोर अर्थव्यवस्थाओं पर इसका सबसे अधिक असर होगा। एडीबी की ‘एशिया-प्रशांत जलवायु रिपोर्ट’ के प्रथम अंक में पेश नए शोध में इस क्षेत्र को खतरे में डालने वाले कई हानिकारक प्रभावों का विवरण दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यदि जलवायु संकट में तेजी जारी रही तो इस क्षेत्र के 30 करोड़ लोग तटीय जलप्लावन के खतरे में आ सकते हैं तथा 2070 तक प्रतिवर्ष खरबों डॉलर मूल्य की तटीय परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


एडीबी अध्यक्ष मसत्सुगु असाकवा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन ने इस क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय तूफानों, गर्म लहरों और बाढ़ से होने वाली तबाही को बढ़ा दिया है। इससे अभूतपूर्व आर्थिक चुनौतियां और मानवीय पीड़ा बढ़ी है। इससे पहले बहुत देर हो जाए, इन प्रभावों से निपटने के लिए तत्काल, सुव्यवस्थित जलवायु कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट तत्काल अनुकूलन आवश्यकताओं के वित्तपोषण के बारे में अंतर्दृष्टि प्रदान करती है तथा हमारे विकासशील सदस्य देशों की सरकारों को न्यूनतम लागत पर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के तरीकों पर आशाजनक नीतिगत सिफारिशें प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed