फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India extends airspace ban for Pakistani aircraft till September 24, NOTAM issued

Airspace Closure: भारत ने 24 सितंबर तक पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदी बढ़ाई, NOTAM जारी

Sat, 23 Aug 2025 01:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 23 Aug 2025 01:31 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक फिर से बढ़ा दी है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई उपायों का हिस्सा है। शुरुआत में हवाई क्षेत्र को 24 मई तक के बंद किया गया था, जिसे हर महीने बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
India extends airspace ban for Pakistani aircraft till September 24, NOTAM issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को 24 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि बढ़ाने के लिए अलग-अलग नोटिस टू एयरमेन (NOTAMs) जारी किए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SEBI: ब्लॉक डील नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, न्यूनतम ऑर्डर साइज 25 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारत की कार्रवाई

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई उपायों का हिस्सा है। शुरुआत में हवाई क्षेत्र को 24 मई तक के बंद किया गया था, जिसे हर महीने बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा पाबंदियां 24 अगस्त तक लागू थीं, जिन्हें अब 24 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान का नोटिस टू एयरमेन

नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के अनुसार, यह प्रतिबंध पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों, पाकिस्तान एयरलाइंस/ऑपरेटरों के स्वामित्व या लीज पर लिए गए विमानों और सैन्य उड़ानों पर लागू होगा। यह पाबंदी 22 अगस्त को जारी नोटम के तहत 23 सितंबर, 2359 घंटे (यूटीसी) तक प्रभावी रहेगी। यह भारतीय समयानुसार 24 सितंबर, सुबह 5:30 बजे तक होगा। इसी तरह पाकिस्तान ने भी 20 अगस्त को नोटम जारी कर भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र की बंदी को आगे बढ़ा दिया था।


सामान्य तौर पर नोटम वह आधिकारिक सूचना होती है, जो उड़ान संचालन से जुड़े कार्मिकों को आवश्यक जानकारी देने के लिए जारी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed