{"_id":"603e1a717bf6ef1431338e80","slug":"india-export-decreased-in-february-2021-trade-deficit-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में 0.25 फीसदी कम हुआ देश का निर्यात, व्यापार घाटा बढ़ा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फरवरी में 0.25 फीसदी कम हुआ देश का निर्यात, व्यापार घाटा बढ़ा
Tue, 02 Mar 2021 04:28 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
आयात-निर्यात
- फोटो : pixabay
देश का निर्यात फरवरी में 0.25 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 27.67 अरब डॉलर रह गया। वहीं, इस दौरान आयात 6.98 फीसदी बढ़कर 40.55 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि फरवरी में व्यापार घाटा बढ़कर 12.88 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 10.16 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
11 माह में 12.32 फीसदी कम हुआ निर्यात
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह अप्रैल से फरवरी के दौरान देश का कुल निर्यात 12.32 फीसदी की गिरावट के साथ 255.92 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में निर्यात 291.87 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल से फरवरी के दौरान आयात भी 23 फीसदी घटकर 340.88 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
फरवरी में 16.63 फीसदी कम हुआ तेल आयात
अकेले फरवरी में तेल आयात 16.63 फीसदी की गिरावट के साथ 8.99 अरब डॉलर रह गया। वहीं वित्त वर्ष के पहले 11 माह में तेल आयात में 40.18 फीसदी की गिरावट आई है और यह 72.08 अरब डॉलर रहा है। आंकड़ों के अनुसार फरवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 27.13 फीसदी, चमड़े का 21.62 फीसदी, काजू का 18.6 फीसदी, रत्न एवं आभूषण का 11.18 फीसदी, इंजीनियरिंग सामान का 2.56 फीसदी, चाय का 2.49 फीसदी और कॉफी का 0.73 फीसदी नीचे आया। वहीं तेल रहित खल, लौह अयस्क, चावल, मांस, डेयरी और पॉल्ट्री उत्पादों, कालीन, मसालों, दवाओं और रसायन का निर्यात फरवरी में बढ़ा है।
विज्ञापन
विकास दर में 0.4 फीसदी बढ़त
मालूम हो कि कोरोना महामारी के दबाव में लगातार दो तिमाही तक बड़ी गिरावट झेलने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने आखिरकार मंदी को मात दे दी। दिसंबर तिमाही में जीडीपी ने गिरावट से उबरकर 0.40 फीसदी की विकास दर हासिल कर ली। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की शुरुआती दो तिमाहियों में विकास दर शून्य से काफी नीचे चली गई थी। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था भी तकनीकी रूप से मंदी की चपेट में आ गई थी।