फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India excels against china in pharma export

भारत का फार्मा निर्यात में चीन पर दबदबा कायम

Wed, 06 Jul 2016 03:49 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
India excels against china in pharma export
फार्मा निर्यात

फार्मा निर्यात के क्षेत्र में भारत ने चीन पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने वर्ष 2015 में भी चीन के मुकाबले फार्मा का अधिक निर्यात किया। मंत्रालय के मुताबिक, भारत के फार्मा (औषधीय) निर्यात में वर्ष 2015 में 7.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और इस दौरान 12.54 अरब डॉलर का फार्मा निर्यात किया गया।

विज्ञापन


इससे पहले के वर्ष में यह निर्यात 11.66 अरब डॉलर का था। मंत्रालय के मुताबिक, 2015 में चीन के फार्मा उत्पाद के निर्यात में 5.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2014 में चीन ने 6.59 अरब डॉलर का निर्यात किया था, जो वर्ष 2015 में बढ़कर 6.94 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत का निर्यात अमेरिका, यूरोपीय संघ और अफ्रीका जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में चीन से अधिक है।
विज्ञापन


भारत से अमेरिका को औषधीय उत्पादों का निर्यात 23.4 प्रतिशत की वृद्धि से 3.84 अरब डॉलर से बढ़कर 4.74 अरब डॉलर हो गया, जबकि इसी अवधि के दौरान चीन के उत्पादों का निर्यात केवल 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.16 अरब डॉलर से बढ़कर 1.34 अरब डॉलर हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत, यूरोपीय संघ और अफ्रीका में भी औषधीय निर्यात के क्षेत्र में चीन से आगे है। यूरोपीय संघ तथा अफ्रीका में क्रमश: 1.5 अरब डॉलर और 3.04 अरब डॉलर का निर्यात किया गया। यूरोप व अफ्रीका में भारत के मुकाबले चीन का फार्मा निर्यात कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed