फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india eu free trade agreement will be game changer says s jaishankar in India Europe Business Sustainability

India-Europe: भारत-यूरोपीय देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता गेम चेंजर साबित होगा, विदेश मंत्री ने बताई अहमियत

Tue, 28 Feb 2023 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Feb 2023 02:39 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि यूरोप, भारत का सबसे बड़ा और अहम व्यापार साझेदार है। भारत की व्यापार समझौतों को लेकर नई सोच, गुणवत्ता, व्यापारिक बाधाओं से परे है।

विज्ञापन
india eu free trade agreement will be game changer says s jaishankar in India Europe Business Sustainability
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने मंगलवार को इंडिया यूरोप बिजनेस एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्कलेव के दौरान कहा कि भारत और यूरोपीय देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता गेम चेंजर साबित होगा। विदेश मंत्री ने कहा कि स्थिरता लाने में बिजनेस की प्राथमिक भूमिका होती है। भारत और यूरोप बहुपक्षीय, भू-राजनैतिक और सुरक्षा चिंताओं में विश्वास रखते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि यूरोप, भारत का सबसे बड़ा और अहम व्यापार साझेदार है। भारत की व्यापार समझौतों को लेकर नई सोच, गुणवत्ता, व्यापारिक बाधाओं से परे है। हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में भारत ही एकमात्र तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन


डॉ. जयशंकर ने कहा कि जब ग्रीन ट्रांजिशन की बात आती है तो अक्षय ऊर्जा भारत और यूरोप के रिश्तों के लिए अहम है। हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का भविष्य में फायदा मिलेगा। अक्षय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के मामले में भारत का तीसरा स्थान है। बता दें कि इंडिया यूरोप बिजनेस एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्कलेव की मंगलवार से शुरुआत हुई है और यह एक मार्च 2023 तक चलेगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि साल 2021 में भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 88 बिलियन डॉलर पाउंड का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। यह भारत के कुल व्यापार का 10 फीसदी के करीब है। अमेरिका (11.6 फीसदी) और चीन (11.4 फीसदी) के बाद भारत द्वारा सबसे ज्यादा उत्पादों का निर्यात यूरोपीय यूनियन के देशों को ही किया जाता है। भारत और यूरोपीय देशों के बीच होने वाले व्यापार में बीते एक दशक में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय देशों से साल 2020 में करीब 87 बिलियन पाउंड का निवेश आया जो कि 2017 के 63 बिलियन पाउंड से ज्यादा है। इस तरह यूरोपीय यूनियन भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। हालांकि यूरोपीय यूनियन के देशों ने चीन में 201 और ब्राजील में 263 बिलियन पाउंड का निवेश किया हुआ है जो कि भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा है। यूरोपीय यूनियन की करीब छह हजार कंपनियां भारत में काम कर रही हैं और इनसे 1.7 मिलियन लोगों को नौकरी मिली हुई है। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed