फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India emerging as hub for global brands 90 pc of top 50 global lifestyle brands present Claim In study

दावा: दुनियाभर के ब्रांड के लिए बतौर केंद्र उभर रहा देश; शीर्ष-50 वैश्विक लाइफस्टाइल ब्रांड में 90% भारत में

Thu, 08 Aug 2024 08:46 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 08 Aug 2024 08:46 AM IST
सार

एक अध्ययन में दावा किया गया है कि दुनियाभर के ब्रांड के लिए भारत एक केंद्र के रूप में उभर रहा है। दुनिया के शीर्ष-50 वैश्विक लाइफस्टाइल ब्रांड में 90% देश में मौजूद हैं। अगले पांच साल में यह बाजार 210 अरब डॉलर का हो जाएगा।

विज्ञापन
India emerging as hub for global brands 90 pc of top 50 global lifestyle brands present Claim In study
फैशन ब्रांड्स - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत वैश्विक लाइफस्टाइल ब्रांड के लिए एक केंद्र के रूप में उभर रहा है। दुनियाभर के शीर्ष-50 लाइफस्टाइल ब्रांड में से 90 फीसदी भारत में मौजूद हैं। कई अन्य वैश्विक ब्रांड यहां आने की तैयारी में है। वैश्विक कंसल्टेंट फर्म बेन एंड कंपनी और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स मंच मिन्त्रा की बुधवार को जारी अध्ययन के मुताबिक, भारत को वैश्विक लाइफस्टाइल ब्रांड के केंद्र के रूप में स्थापित करने में मजबूत ऑनलाइन बिक्री और तेजी से बढ़ते ‘ई-लाइफस्टाइल’ बाजार का योगदान है। भारत में बड़े पैमाने पर वैश्विक फैशन ब्रांड ने मजबूत वृद्धि का प्रदर्शन किया है। इसमें 2018-23 के दौरान सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


पिछले साल 60 से अधिक वैश्विक ब्रांड लॉन्च
करीब 50 फीसदी वैश्विक ब्रांड का भारत में राजस्व पहले से ही तीन करोड़ डॉलर से अधिक है। देश में पिछले वर्ष 60 से अधिक विविध लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च किए गए या पेश करने की योजना बनाई गई।अध्ययन में आगे कहा गया है कि ऑनलाइन चैनल भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाले वैश्विक ब्रांडों के लिए शीर्ष विकल्प हैं। इनसे शीर्ष ब्रांड को बड़े ग्राहक आधार के साथ बाजार रुझान की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


210 अरब डॉलर का होगा बाजार
भारत के 130 अरब डॉलर के लाइफस्टाइल बाजार में फैशन का हिस्सा 80 फीसदी है। अगले पांच वर्षों में लाइफस्टाइल बाजार 10-12 फीसदी की सालाना दर से बढ़कर 210 अरब डॉलर का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी विकसित हुआ ई-लाइफस्टाइल बाजार
बेन एंड कंपनी में साझेदार श्याम उन्नीकृष्णन ने कहा, भारत का ई-लाइफस्टाइल बाजार पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुआ हैं। इसमें खरीदारों का एक अलग आधार है। हर तीन में से दो ऑनलाइन खरीदार शीर्ष-50 शहरों से बाहर के हैं। हर दो में से एक ऑनलाइन खरीदार गैर-समृद्ध क्षेत्रों से हैं और तीन में से एक खरीदार जेन-जी (1997 से 2012 के बीच जन्मे) हैं। अध्ययन के मुताबिक, लाइफस्टाइल पर खर्च किए जाने वाले पांच डॉलर में से ऑनलाइन खरीद की हिस्सेदारी एक डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed