{"_id":"688180285d7c80129a0afbb8","slug":"india-earned-four-lakh-crores-from-google-play-android-the-pace-of-the-economy-increased-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: एंड्रॉयड और गूगल प्ले से भारत को चार लाख करोड़ की कमाई, डिजिटल क्रांति बनी बदलाव की ताकत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Report: एंड्रॉयड और गूगल प्ले से भारत को चार लाख करोड़ की कमाई, डिजिटल क्रांति बनी बदलाव की ताकत
Thu, 24 Jul 2025 06:07 AM IST
शुभम कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 24 Jul 2025 06:07 AM IST
सार
शोध कंपनी 'पब्लिक फर्स्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में गूगल प्ले और एंड्रॉयड सिस्टम ने भारतीय ऐप डेवलपर्स और अर्थव्यवस्था को करीब 4 लाख करोड़ रुपये की कमाई कराई। भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था, किफायती डेटा और स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या से लोगों की कमाई और जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है।
विज्ञापन
Google Play Store
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल प्ले और एंड्रॉयड सिस्टम ने 2024 में भारतीय एप डेवलपर्स और अर्थव्यवस्था को चार लाख करोड़ रुपये की कमाई कराई। यह खुलासा पब्लिक फर्स्ट नामक शोध कंपनी की रिपोर्ट में हुआ है। इसका मतलब है कि भारत में लोग एंड्रॉयड मोबाइल पर एप बनाकर, इस्तेमाल कर और चलाकर बड़ी कमाई कर रहे हैं।
भारत में गूगल प्ले और एंड्रॉयड के असर एवं योगदान का आकलन करने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे बड़ी है। इसके बढ़ने की रफ्तार भी अन्य अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज है। स्मार्टफोन का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल, किफायती डाटा और डेवलपर्स स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या इसका आधार हैं। इससे आम लोगों की जिंदगी में बदलाव आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल क्रांति ने लाखों भारतीयों की कमाई, सीखने और जुड़ने के तरीके को बदल दिया है।
ये भी पढ़ें:- अध्ययन: पीएलआई से मोबाइल विनिर्माण को मिली रफ्तार, आयातक से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्यातक बना भारत
विज्ञापन
35 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले और एंड्रॉयड इकोसिस्टम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 35 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हुईं। एंड्रॉयड दुनिया का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप कंप्यूटर सहित कई कंपनियों के स्मार्ट डिवाइसेज में चलता है। गूगल प्ले इसका आधिकारिक एप स्टोर और डिजिटल वितरण सेवा है।
ये भी पढ़ें:- Cooperative Banks: शहरी सहकारी बैंकों में सुधार लाने के लिए आईआईए इंडिया करेगा सहयोग, एनयूसीएफडीसी से समझौता
भारत बना डेवलपर्स हब
गूगल प्ले पर भारत के 10 लाख से अधिक सक्रिय एप डेवलपर्स हैं। इस हिसाब से गूगल प्ले पर पंजीकृत सक्रिय डेवलपर्स के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। भारत के करीब 79 फीसदी एप डेवलपर्स के यूजर्स विदेश में भी हैं। यह भारतीय प्रतिभा की अंतरराष्ट्रीय पहचान का सबूत है। भारतीय एप डेवलपर्स के एप्स 2024 में 720 करोड़ बार डाउनलोड किए गए। इनमें से 600 करोड़ भारत में और 120 करोड़ विदेश में डाउनलोड हुए।