फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Deals a Major Blow to China at WTO, Blocks Dispute Panel Request on Solar and IT Sectors

WTO: ड्रैगन को भारत का बड़ा झटका, सोलर और आईटी सेक्टर से जुड़े मामले में चीन की मांग को किया ब्लॉक

Fri, 22 May 2026 07:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 22 May 2026 07:40 PM IST
सार

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत ने चीन को बड़ा झटका देते हुए सोलर और आईटी सेक्टर पर विवाद पैनल बनाने के अनुरोध को रोक दिया है। ड्रैगन के आरोपों पर भारत का कड़ा रुख और पूरी रणनीति समझने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
India Deals a Major Blow to China at WTO, Blocks Dispute Panel Request on Solar and IT Sectors
डब्लूटीओ - फोटो : डब्लूटीओ.ऑर्गेनाइजेशन

विस्तार

भारत ने विश्व व्यापार संगठन में चीन के एक महत्वपूर्ण अनुरोध को ब्लॉक कर दिया है। यह अनुरोध सौर सेल, मॉड्यूल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भारत के समर्थन उपायों के खिलाफ था। चीन ने इन उपायों को भेदभावपूर्ण बताते हुए विवाद के समाधान लिए पैनल स्थापित करने की मांग की थी।

विज्ञापन


चीन ने दिसंबर 2025 में भारत के खिलाफ यह विवाद दायर किया था। द्विपक्षीय बातचीत विफल होने के बाद चीन ने इस महीने की शुरुआत में पैनल के गठन का अनुरोध किया। जिनेवा में 22 मई 2026 को हुई विश्व व्यापार संगठन की विवाद निपटान निकाय की बैठक में भारत ने चीन के पहले अनुरोध को रोक दिया। चीन का आरोप है कि भारत के टैरिफ और घरेलू उत्पादों के उपयोग जैसे उपाय चीनी वस्तुओं के खिलाफ भेदभाव करते हैं। बीजिंग ने दावा किया कि ये उपाय विश्व व्यापार संगठन के कई व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं। 
विज्ञापन


भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके उपाय विश्व व्यापार संगठन के नियमों के पूरी तरह अनुरूप हैं। भारत ने यह भी कहा कि वैश्विक सौर मॉड्यूल मूल्य शृंखला के 80 फीसदी से अधिक को नियंत्रित करने वाले देश का अन्य देशों में उद्योग के विकास को बाधित करना विडंबनापूर्ण है। नियमों के अनुसार, चीन अगले विवाद निपटान निकाय की बैठक में अपना अनुरोध फिर से कर सकता है, जिसके बाद पैनल स्वतः स्थापित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के घरेलू विनिर्माण उपाय

भारत ने सौर क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें आयातित सौर सेल और मॉड्यूल पर शुल्क लगाना शामिल है। कुछ सरकारी परियोजनाओं में स्थानीय विनिर्मित सौर उपकरणों का उपयोग अनिवार्य किया गया है। घरेलू उत्पादकों से खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए अनुमोदित मॉडल और निर्माता सूची भी पेश की गई है। इस क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई है।

चीन के आरोप और भारत का रुख

चीन का आरोप है कि भारत के आयात शुल्क और प्रोत्साहन उपाय उसके निर्यात को प्रभावित करते हैं। विशेष रूप से उच्च-तकनीकी वस्तुओं और सौर ऊर्जा उत्पादों पर लगाए गए शुल्क। भारत का कहना है कि ये सभी उपाय उसके विश्व व्यापार संगठन की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हैं। चीन ने भारत के खिलाफ ऑटोमोटिव और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में भी एक अलग विवाद दायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed