{"_id":"5854411d4f1c1bd20964a44e","slug":"india-cyprus-tax-traety-to-come-in-force-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-साइप्रस संशोधित कर संधि अप्रैल से प्रभावी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
भारत-साइप्रस संशोधित कर संधि अप्रैल से प्रभावी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और साइप्रस के बीच दोहरे कराधान से बचाव की संशोधित संधि (डीटीएए) को सरकार ने अधिसूचित कर दिया है और यह अगले साल 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। इस संशोधित संधि के तहत निवेश के स्रोत पर पूंजीगत लाभ कर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्रालय से शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने दोहरा कराधान बचाव संधि के कार्यान्वयन के लिए अपने यहां आंतरिक प्रक्रिया पूरी करने की सूचनाओं का आदान-प्रदान किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही संशोधित डीटीएए भारत में 1 अप्रैल, 2017 को शुरू होने वाले वित्त वर्ष से प्रभावी होगी।