{"_id":"64f07bc855e59aafa8090b5a","slug":"india-continues-to-be-world-s-fastest-growing-economy-thanks-to-modinomics-bjp-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modinomics: 'मोदीनॉमिक्स के कारण भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', भाजपा नेता ने किया दावा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Modinomics: 'मोदीनॉमिक्स के कारण भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', भाजपा नेता ने किया दावा
Thu, 31 Aug 2023 05:09 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 31 Aug 2023 05:09 PM IST
सार
Modinomics: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्रामीण और शहरी मांग में वृद्धि, खपत पैटर्न, माल व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह और विभिन्न अन्य मापदंड भविष्य के लिए "बहुत अच्छे संकेत" दे रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े करीब आठ प्रतिशत रहने की उम्मीद है। ऐसा मोदीनॉमिक्स के कारण संभव हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को यह दावा किया।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्रामीण और शहरी मांग में वृद्धि, खपत पैटर्न, माल व सेवा कर (जीएसटी) संग्रह और विभिन्न अन्य मापदंड भविष्य के लिए "बहुत अच्छे संकेत" दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "त्योहारों के नजदीक आने के साथ मांग में और बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था काफी बेहतर स्थिति में होगी। विकास की गति भी और बढ़ेगी।" उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण 'मोदीनॉमिक्स' को दिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, 'पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े आज आने वाले हैं। मुझे नहीं पता कि आंकड़ा क्या होगा, लेकिन विकास की गति इंगित करती है कि यह लगभग 8 प्रतिशत होगी। उन्होंने कहा कि आठ प्रतिशत एक 'शानदार' आंकड़ा है और यह दिखाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था न केवल बढ़ रही है, बल्कि बहुत तेज गति से बढ़ रही है। इस्लाम ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है जबकि चीन सहित अन्य देशों की अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है।