फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India considers buying discounted Russian oil and other commodities amid russia ukraine war officials say

रूस से सस्ता तेल खरीदने की तैयारी: पुतिन के प्रस्ताव पर विचार कर रही सरकार, जानें कितना होगा भारत को फायदा

Mon, 14 Mar 2022 03:10 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Mar 2022 03:10 PM IST
सार

India Considers Buying Discounted Russian Oil: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है और इसे 18 दिन बीत चुके हैं। अमेरिका समेत अन्य देशों के प्रतिबंधों से रूस की हालत भी पस्त होती जा रही है। इस बीच एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत रियायती रूसी तेल और अन्य वस्तुएं खरीदने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि रूस ने भारत को तेल समेत अन्य सामानों में रियायत देने का प्रस्ताव दिया है। 
 

विज्ञापन
India considers buying discounted Russian oil and other commodities amid russia ukraine war officials say
कच्चा तेल - फोटो : pixabay

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है और इसे 18 दिन बीत चुके हैं। एक ओर जहां रूसी हमलों ने यूक्रेन में शहर के शहर तबाह कर दिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका समेत अन्य देशों के प्रतिबंधों से रूस की हालत भी पस्त होती जा रही है। इस बीच भारत की ओर से रूस के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भारत रियायती रूसी तेल और अन्य वस्तुएं खरीदने पर विचार कर रहा है।  

विज्ञापन


रुस पर प्रतिबंधों की बौछार 
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी संभावना बन रही है कि भारत रूस की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। इसके तहत रियायती दरों पर कच्चे तेल के साथ अन्य सामनों की खरीदारी की जा सकती है। गौरतलब है कि यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस पर कड़े पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच, दो अधिकारियों ने कहा कि भारत रुपये-रूबल लेन-देन के माध्यम से खरीदारी के लिए एक रूसी प्रस्ताव लेने पर विचार कर रहा है। यहां बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस पर एक के बाद एक आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर तेल आयात से लेकर कई तरह के प्रतिबंधों की बौछार कर दी है। जो कि रूसी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है।  
विज्ञापन


रूस ने भारत को दिया ये प्रस्ताव 
गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले को देखते हुए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं, उनके बीच एक रिपोर्ट में कहा गया कि रूस की तेल कंपनियां भारत को कच्चे तेल की कीमत पर 25 से 27 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर रहीं हैं। रूस की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से भारत अधिक मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। दिसंबर 2021 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत दौरे के दौरान रोसनेफ्ट और इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन के बीच 2022 के अंत तक नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह के जरिए भारत को 2 करोड़ टन तक तेल की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध साइन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस दूसरा बड़ा तेल उत्पादक
गौरतलब है कि पुतिन के युद्ध की घोषणा के बाद से ही एनर्जी एक्सपोर्ट में व्यवधान की आशंका बढ़ गई थी, जो अब साफतौर पर दिखाई देने लगी है। आपको बता दें कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, जो मुख्य रूप से यूरोपीय रिफाइनरियों को कच्चा तेल बेचता है। यूरोप के देश 20 फीसदी से ज्यादा तेल रूस से ही लेते हैं।  इसके अलावा, ग्लोबल उत्पादन में विश्व का 10 फीसदी कॉपर और 10 फीसदी एल्युमीनियम रूस बनाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस संयुक्त रूप से कच्चे और तेल उत्पादों का दुनिया का शीर्ष निर्यातक है, जो प्रति दिन लगभग सात मिलियन बैरल या वैश्विक आपूर्ति का सात फीसदी शिपिंग करता है।


85 फीसदी कच्चे तेल का आयात
गौरतलब है कि भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है और यह अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदते हैं। आयात किए जा रहे कच्चे तेल की कीमत भारत को अमेरिकी डॉलर में चुकानी होती है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम प्रभावित होते हैं यानी ईंधन महंगे होने लगते हैं। अगर कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती है तो जाहिर है भारत का आयात बिल बढ़ जाएगा। एक रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि भारत का आयात बिल 600 अरब डॉलर पार पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed