फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India can export clothes worth 40 billion dollars by 2030 Business News in hindi

Business News: 2030 तक 40 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात कर सकता है भारत; 600 रुपये सस्ती हुई चांदी

Sat, 04 Nov 2023 06:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2023 06:26 AM IST
सार

दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये महंगा होकर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। हालांकि, चांदी 600 रुपये सस्ती होकर 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी का घरेलू बाजार पर असर दिखा।

विज्ञापन
India can export clothes worth 40 billion dollars by 2030 Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय परिधान उद्योग ने 2030 तक 40 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। भारतीय अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) ने कहा कि नए देशों की खोज और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने जैसी पहलों से निर्यात ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एईपीसी ने कहा, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नवाचार, बाजार और उत्पादों के विस्तार के साथ अन्य बिंदुओं पर जोर दिया जा रहा है। इस लक्ष्य को '40 बाय 30' का नाम दिया गया है। यह नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और मौजूदा दशक में अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ भारतीय निर्यातक भावी पीढ़ियों के लिए रोल मॉडल हैं। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच तैयार कपड़ों का 6.93 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। एक साल पहले समान अवधि की तुलना में यह 15% कम है।
विज्ञापन


सोना महंगा, चांदी 600 रुपये सस्ती
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपये महंगा होकर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। हालांकि, चांदी 600 रुपये सस्ती होकर 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी का घरेलू बाजार पर असर दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,987 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी अपील दायर करने के लिए माफी योजना
जीएसटी मांग आदेशों के खिलाफ अपील दायर करने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक माफी योजना पेश किया है। योजना 31 जनवरी तक खुली रहेगी। यह उन कंपनियों के लिए है जो 31 मार्च, 2023 को या उससे पहले कर अधिकारी के जारी आदेशों के खिलाफ अपील दायर करने में विफल रहीं थीं। योजना का लाभ उठाने वाली कंपनियों को पहले कर मांग की 12.5% रकम जमा करनी होगी। अभी यह 10% है। 

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.58 अरब डॉलर बढ़ा
मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 2.579 अरब डॉलर बढ़कर 586.11 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते भंडार 2.363 अरब डॉलर घटा था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 27 अक्तूबर वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 2.303 अरब डॉलर बढ़कर 514.504 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 49.9 करोड़ की वृद्धि के साथ 45.923 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 

कोयला उत्पादन 19% बढ़कर 7.86 करोड़ टन
देश का कोयला उत्पादन अक्तूबर में 18.59 फीसदी बढ़कर 7.86 करोड़ टन पहुंच गया। कोयला मंत्रालय ने कहा, कोल इंडिया का उत्पादन 15.36 फीसदी बढ़कर 6.10 करोड़ टन रहा। कंपनी का घरेलू उत्पादन में 80% से अधिक योगदान है। 

यूको बैंक के शुद्ध लाभ में 20 फीसदी गिरावट
यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20 फीसदी घटकर 402 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान बैंक का सकल एनपीए भी एक साल पहले के 6.58 फीसदी से कम होकर 4.14 फीसदी रह गया। 

महिंद्रा लाइफस्पेस और एक्सिस का करार
एक्सिस बैंक ने पर्यावरण अनुकूल घरों को होम लोन देने को महिंद्रा लाइफस्पेसेज के साथ करार किया है। खुदरा बैंकिंग के प्रमुख सुमित बाली ने कहा, महिंद्रा लाइफस्पेसेज ग्राहकों को 0.25 फीसदी कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। एजेंसी


आरबीआई ने पीएनबी और फेडरल बैंक समेत चार पर लगाया जुर्माना
आरबीआई नियामक मानदंडों का अनुपालन नहीं करने पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और फेडरल बैंक समेत चार पर जुर्माना लगाया है। पीएनबी पर कर्ज पर ब्याज दर और बैंकों में ग्राहक सेवा से जुड़े प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए 72 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। फेडरल बैंक पर केवाईसी मानदंडों के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन पर 30 लाख का जुर्माना लगा है।  मर्सिडीज-बेंज फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लि. (पहले डेमलर फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लि.) पर भी 10 लाख जुर्माना लगा है। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कोसामट्टम फाइनेंस लि., कोट्टायम पर 13.38 लाख का दंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed