{"_id":"649183814eeab1445d0b2e49","slug":"india-appoints-sbi-md-swaminathan-janakiraman-as-rbi-deputy-governor-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: SBI के एमडी स्वामीनाथन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर नियुक्त, महेश कुमार जैन का लेंगे स्थान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: SBI के एमडी स्वामीनाथन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर नियुक्त, महेश कुमार जैन का लेंगे स्थान
Tue, 20 Jun 2023 04:26 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:26 PM IST
सार
Reserve Bank New Deputy Governor: स्वामीनाथन जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
एसबीआई एमडी स्वामीनाथन जानकीरमण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार ने मंगलवार को स्वामीनाथन जानकीरमन को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। जानकीरमन, वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नियुक्ति ज्वाइन करने की तारीख से तीन वर्षों के लिए की गई है।
विज्ञापन
स्वामीनाथन जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
जैन पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन और विकास, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग के प्रभारी हैं। हालांकि, डिप्टी गवर्नर के विभागों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं।
विज्ञापन