फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India a USD 4 trillion economy? Adani to Fadnavis hail, but no official word

India Economy: क्या चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना भारत? जानें अदाणी से लेकर फडणवीस तक, किसने-क्या कहा

Sun, 19 Nov 2023 06:15 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

India Economy: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर सभी देशों के लिए लाइव ट्रैकिंग जीडीपी फीड से एक असत्यापित स्क्रीनग्रैब को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोगों ने इस पोस्ट को साझा किया है।

विज्ञापन
India a USD 4 trillion economy? Adani to Fadnavis hail, but no official word
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी से लेकर दो केंद्रीय मंत्रियों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य लोगों ने रविवार को भारत की जीडीपी के 4,000 अरब डॉलर (चार ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के आंकड़े को पार करने की सराहना की। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि देश ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है या नहीं। 

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भारत की जीडीपी 4,000 अरब डॉलर के पार जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि वायरल पोस्ट गलत है और भारत अभी भी उस मील के पत्थर को हासिल करने से दूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के आधार पर सभी देशों के लिए लाइव ट्रैकिंग जीडीपी फीड से एक असत्यापित स्क्रीनग्रैब को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोगों ने इस पोस्ट को साझा किया है। सभी देशों के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों की लाइव ट्रैकिंग करना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े एक अंतराल के साथ उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

अदाणी ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर कहा, बधाई हो, भारत। वैश्विक जीडीपी के मामले में भारत 4.4 ट्रिलियन डॉलर के जापान और 4.3 ट्रिलियन डॉलर के जर्मनी को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा। तिरंगा लहराने का सिलसिला जारी! जय हिंद।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई राजनेताओं ने इस उपलब्धि की सराहना की। जलशक्ति मंत्रि गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है, क्योंकि हमारा सकल घरेलू उत्पाद चार ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। 

एक अन्य कैबिनेट मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक पोस्ट में कहा, 'पहली बार जीडीपी के 4,000 अरब डॉलर (चार ट्रिलियन) तक पहुंचने पर बधाई। पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर -मोदी की गारंटी।' रेड्डी केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री होने के साथ-साथ तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। ऐसे हमारा नया भारत खूबसूरती से प्रगति कर रहा है। मेरे साथी भारतीयों को बधाई, क्योंकि हमारा देश चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का मील का पत्थर पार कर गया है।  
 

भाजपा की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने कहा, भारत को चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए बधाई! यह अभूतपूर्व उपलब्धि पिछले 9.5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए और लागू किए गए पथप्रदर्शक सुधारों से संभव हुई है।
 

भारत ने 2023-24 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान 7.8 फीसदी की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो पिछली चार तिमाहियों में सबसे अधिक है। सेवा क्षेत्र में दोहरे अंकों के विस्तार के कारण दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में देश ने अपनी स्थिति बरकरार रखी है। जून तिमाही में 7.8 फीसदी जीडीपी वृद्धि दर इसी अवधि के दौरान चीन द्वारा दर्ज 6.3 फीसदी से अधिक है।
 

अगस्त में जारी राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, कृषि क्षेत्र के सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में 3.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो अप्रैल-जून 2022-23 में 2.4 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed