{"_id":"622aa0baba6f01262166c794","slug":"increasing-trust-of-women-in-real-estate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Real Estate: रियल एस्टेट में बढ़ रहा महिलाओं का भरोसा, संपत्तियां खरीदने में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है महिलाओं की हिस्सेदारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Real Estate: रियल एस्टेट में बढ़ रहा महिलाओं का भरोसा, संपत्तियां खरीदने में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है महिलाओं की हिस्सेदारी
Fri, 11 Mar 2022 06:37 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:37 AM IST
सार
69 फीसदी महिलाओं ने रियल एस्टेट में पैसे लगाने को लेकर अधिक दिलचस्पी दिखाई है। 27 फीसदी महिलाएं संपत्तियां खरीदना चाहती हैं, जबकि 81 फीसदी की खुद के लिए मकान खरीदने में दिलचस्पी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेश को लेकर महिलाओं की पसंद में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। अब वे सोने, एसआईपी, इक्विटी व लग्जरी फैशन के मुकाबले संपत्तियों में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
ब्रोकरेज मुक्त रियल एस्टेट फर्म नोब्रोकर के सर्वे में कहा गया है कि 69% महिलाओं ने रियल एस्टेट में पैसे लगाने को लेकर अधिक दिलचस्पी दिखाई है। 27% महिलाएं संपत्तियां खरीदना चाहती हैं, जबकि 81 फीसदी की खुद के लिए मकान खरीदने में दिलचस्पी है।
विज्ञापन
63 फीसदी महिलाएं बने बनाए मकान (रेडी-टू-मूव) खरीदना चाहती हैं। इनमें 56 फीसदी महिलाएं बेंगलुरु की हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, संपत्तियां खरीदने में कुछ वर्षों में महिलाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में निवेश के लिए खरीदारी
निवेश के उद्देश्य से खरीदारी करने की इच्छा रखने वाली ज्यादातर महिलाएं दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु से रहीं। खुद के इस्तेमाल करने के लिए मकान खरीदने वाली महिलाओं में ज्यादातर हिस्सेदारी मुंबई और चेन्नई की रही।
- सर्वे दिल्ली-एनसीआर, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, की 9,000 से अधिक महिलाओं से बातचीत से आधारित है।