फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Increased jobs in organized sector, more opportunities for youth and women, know what is in the EPFO report?

EPFO: संगठित क्षेत्र में बढ़ी नौकरियां, युवाओं-महिलाओं के लिए ज्यादा मौके, जानें EPFO की रिपोर्ट में क्या है?

Tue, 20 Sep 2022 08:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 20 Sep 2022 08:12 PM IST
सार

EPFO: इपीएफओ की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इससे जुड़े कुल 10.58 लाख नये सदस्यों में से करीब 57.69 प्रतिशत 18 से 25 साल की आयु वर्ग के युवा हैं। यह बताता है कि शिक्षा पूरी करने के बाद नये लोगों को संगठित क्षेत्र में काम मिल रहा है।

विज्ञापन
Increased jobs in organized sector, more opportunities for youth and women, know what is in the EPFO report?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश में संगठित क्षेत्र की नौकरियों में इजाफा हुआ है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ताजा  आंकड़ों इस बात की पुष्टि हो रही है। ईपीएफओ के डेटा के अनुसार इस वर्ष जुलाई महीने में संस्था से 18.23 लाख नये अंशधारक जुड़े हैं जो पिछले वर्ष के इसी महीने के मुकाबले 24.48 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन

श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा गया है कि ईपीएफओ के नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार जुलाई में जोड़े गये कुल नये सदस्यों में से करीब 10.58 लाख सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आए हैं। बता दें कि इपीएफओ की ओर से नये सदस्यों की संख्या में वृद्धि का आंकड़ा अप्रैल 2022 से जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन

इपीएफओ से जुड़े 10.58 लाख नये सदस्यों में करीब 57.69% 18 से 25 साल के

इपीएफओ की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इससे जुड़े कुल 10.58 लाख नये सदस्यों में से करीब 57.69 प्रतिशत 18 से 25 साल की आयु वर्ग के युवा हैं। यह बताता है कि शिक्षा पूरी करने के बाद नये लोगों को संगठित क्षेत्र में काम मिल रहा है। इससे यह भी पता चलता है कि संगठित क्षेत्र में जो नौकरियां सृजित हो रहीं हैं उनमें युवाओं को भागीदारी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई महीने के आंकड़ों के अनुसार करीब 4.07 लाख सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर हुए हुए जबकि 11.72 लाख लोग जो पूर्व में बाहर हो गए थे फिर से ईपीएफओ से जुड़े हैं। इन आंकड़ों के अनुसार इस दौरान शुद्ध रूप से 4.06 लाख महिलाएं ईपीएफओ से जुड़ीं। यह पिछले वर्ष के जुलाई महीने के मुकाबले 34.84 प्रतिशत अधिक है।

नई नौकरियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 27.54%, यह पिछले 12 महीने में सबसे अधिक

जुलाई महीने में ईपीएफओ से जुड़े कुल नये सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी 27.54 प्रतिशत है जो पिछले 12 महीने में सबसे अधिक है। यह बताता है कि संगठित क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में मासिक आधार पर शुद्ध रूप से जुड़े सदस्यों की संख्या बढ़ी है।

जुलाई माह के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में शुद्ध रूप से 12.46 लाख सदस्य ईपीएफओ से जुड़े। यह विभिन्न आयु वर्ग में शुद्ध रूप से ईपीएफओ से जुड़े सदस्यों का 68.36 प्रतिशत है। हालांकि इपीएफओ की ओर से डेटा जारी करते हुए यह भी कहा गया है कि संगठित क्षेत्र में रोजगार का यह आंकड़ा अस्थायी है क्योंकि आंकड़े लगातार आते रहते हैं। कर्मचारियों के रिकार्ड को अद्यतन करना एक निरंतर प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed