फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Increased investment in mutual funds and PPF domestic financial savings fall due to inflation

RBI: म्यूचुअल फंड और पीपीएफ में बढ़ा निवेश, महंगाई के कारण गिरा घरेलू वित्तीय बचत

Thu, 29 Jun 2023 04:43 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Jun 2023 04:43 AM IST
सार

कुल जमा में बैंक जमा का हिस्सा 2020-21 में 38.6% था लेकिन 2021-22 में घटकर 25.5% पर आ गया। सहकारी बैंकों का हिस्सा दो फीसदी से घटकर 0.1% व जीवन बीमा का हिस्सा 17.8% से घटकर 17.2% हो गया।

विज्ञापन
Increased investment in mutual funds and PPF domestic financial savings fall due to inflation
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में लोगों की वित्तीय बचत में जमकर गिरावट आई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की तुलना में बचत 16% थी जो 2021-22 में 32% घटकर 10.8% पर आ गई है। 2019-20 में यह 12% थी।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना, जमा पर घटते ब्याज के कारण लोगों ने पैसे को बैंकों से निकालकर बीमा, म्यूचुअल फंड और लघु बचत योजनाओं में लगा दिया। जमा पर जो ब्याज मिल रहा था, वह महंगाई से कम था। वित्त वर्ष 2022 में सेंसेक्स ने 18.3% और 2021 में 68% का रिटर्न दिया।

विज्ञापन

कुल बचत में बैंकों का हिस्सा घटकर 25.5 फीसदी
कुल जमा में बैंक जमा का हिस्सा 2020-21 में 38.6% था लेकिन 2021-22 में घटकर 25.5% पर आ गया। सहकारी बैंकों का हिस्सा दो फीसदी से घटकर 0.1% व जीवन बीमा का हिस्सा 17.8% से घटकर 17.2% हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्याज दरें बढ़ीं तो बैंकों में जमा बढ़ेगा
आने वाले समय में बैंकों के जमा में फिर से वृद्धि हो सकती है, क्योंकि आगे ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद है। म्यूचुअल फंड पसंदीदा निवेश का साधन बना है व घरेलू बचत को इक्विटी व डेट में लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed