फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Increase in GST registration number of registered taxpayers increased from 67.83 lakh to 1.40 crore

GST: जीएसटी पंजीकरण में इजाफा, पंजीकृत करदाताओं की संख्या 67.83 लाख से बढ़कर 1.40 करोड़ हुई

Thu, 06 Jul 2023 05:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 05:57 AM IST
सार

गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क के सीईओ मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि जीएसटी एक ऐसा डाटा तैयार करके देता है, जिसमें कोई बिंदु नहीं होता है। देश में हो रही कर चोरी को रोकने के लिए सरकार जीएसटी लाई है।

विज्ञापन
Increase in GST registration number of registered taxpayers increased from 67.83 lakh to 1.40 crore
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) की ओर से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के छह वर्ष पूरे होने पर ‘ट्रांसफॉर्मिंग द इनडायरेक्ट टैक्सेशन सिस्टम’ विषय पर बुधवार को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसोचैम ने जीएसटी सिफारिशों पर एक पेपर जारी किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में वित्त मंत्रालय के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के विशेष सचिव व जीएसटी के सदस्य शशांक प्रिया ने कहा कि अनुपालन में सुधार जीएसटी राजस्व बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2023-2024 के कार्यप्रणाली में प्रतिमाह औसतन 1.69 लाख करोड़ राजस्व अर्जित कर रहे हैं। राजस्व दर के अनुरूप कर दरों में वृद्धि किए बिना राजस्व बढ़ रहा है। जीएसटी शुरू होने के समय पंजीकृत करदाताओं की संख्या 67.83 लाख थी, जो अब 1.40 करोड़ पहुंच गई है।
विज्ञापन


गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क के सीईओ मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि जीएसटी एक ऐसा डाटा तैयार करके देता है, जिसमें कोई बिंदु नहीं होता है। देश में हो रही कर चोरी को रोकने के लिए सरकार जीएसटी लाई है। वहीं, राष्ट्रीय अप्रत्यक्ष कर परिषद एसोचैम के अध्यक्ष प्रतीक जैन ने कहा कि जीएसटी के कार्यान्वयन के साथ देश भर में करदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है।  एसोचेम के नेशनल काउंसिल ऑन डायरेक्ट टैक्स के को-चेयरमैन विनीत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी के आने से जिंदगी आसान बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed