फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Increase in corporate tax collection for the third consecutive year, the IT Department said by tweeting

Corporate Tax: कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन मे लगातार तीसरे वर्ष वृद्धि, आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया

Sat, 13 Aug 2022 10:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 13 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

Corporate Tax: आयकर विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया है कि  वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कॉरपोरेट टैक्स के मद में 7.23 लाख करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें 58% का इजाफा हुआ है।
 

विज्ञापन
Increase in corporate tax collection for the third consecutive year, the IT Department said by tweeting
कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान (31 जुलाई 2022 तक) देश में काॅरपोरेट टैक्स के कलेक्शन में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आयकर विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया है कि  वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कॉरपोरेट टैक्स के मद में 7.23 लाख करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें 58% का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के पहले के समय वर्ष 2018-19 की तुलना में भी वित्तीय वर्ष 20-21 में कर संग्रह में नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ। 

आयकर विभाग ने बताया है कि कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में सकरात्मक वृद्धि जारी है पर काेरोनाकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 में कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन पर अस्थायी प्रभाव देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से कहा गया है कि कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन के आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैंं कि    

सरलीकृत कर व्यवस्था (Simplified Tax Regime) और न्यूनतम दरों और कोई छूट नहीं देने की नीति ने अपना मकसद पूरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed