फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax searche at premises linked to TN Minister Senthil Balaji Latest News Update

Income Tax Searches: तमिलनाडु के मंत्री बालाजी से जुड़े परिसरों पर आयकर की छापेमारी; जानें क्या है मामला

Fri, 26 May 2023 10:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 May 2023 10:09 AM IST
सार

मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ ठेकेदार कथित तौर पर उन लोगों में शामिल है, जिनके परिसरों की तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ द्रमुक नेता बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।

विज्ञापन
Income Tax searche at premises linked to TN Minister Senthil Balaji Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु सरकार के एक मंत्री से जुड़े आवासों और परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है।आयकर अधिकारियों ने शुक्रवार को राज्य के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर तलाशी शुरू की।

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मंत्री सेंथिल बालाजी के साथ कथित संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में लगभग 40 स्थानों पर तमिलनाडु भर में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। चेन्नई, करूर और अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है। मंत्री के करीबी रिश्तेदार और कुछ ठेकेदार कथित तौर पर उन लोगों में शामिल है, जिनके परिसरों की तलाशी ली जा रही है। वरिष्ठ द्रमुक नेता बालाजी के पास मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क विभाग भी है।
विज्ञापन

 


आईटी अधिकारियों और डीएमके कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
आयकर विभाग करूर जिले में तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के भाई अशोक के परिसरों की तलाशी लेने पहुंचे। इस दौरान आईटी अधिकारियों और डीएमके कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed