फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Department raids the premises of two groups of Maharashtra, unearthed 100 crore illegal earnings

Income Tax: आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के दो ग्रुप्स के ठिकानों पर मारा छापा, 100 करोड़ की अवैध कमाई का पता लगा

Fri, 09 Sep 2022 08:36 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 09 Sep 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department raids the premises of two groups of Maharashtra, unearthed 100 crore illegal earnings
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : एएनआई

आयकर विभाग (Income Tax Deparment) ने महाराष्ट्र में दो करोबारी ग्रुप्स के ठिकानों पर छापेमारी में 100 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई का पता लगाया है। सीबीडीटी की ओर से शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी गई। सीबीडीटी के अधिकारी ने बताया है कि इस छापेमारी की शुरुआत बीते 25 अगस्त को की गई थी। ये दोनों ग्रुप बालू खनन, चीनी उत्पादन, पथ निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेज के कारोबार जुड़े है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि कार्रवाई के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर, उस्मानाबाद, नासिक और कोल्हापुर जिलों में स्थित 20 से अधिक परिसरों पर छापा मारा गया।

विज्ञापन


विभाग की प्रशासनिक इकाई द्वारा बताया गया कि जब्त किए गए दस्तावेज और डिजिटल डाटा से समूह द्वारा अपनाए गए कर चोरी के तौर-तरीकों का पता चलता है, जिसमें फर्जी खर्चों की बुकिंग, अघोषित नकद बिक्री, अस्पष्टीकृत ऋण/क्रेडिट प्रविष्टियां शामिल हैं। रेत खनन और चीनी उत्पादन से जुड़े समूह के मामले में 15 करोड़ रुपये से अधिक की चीनी की ‘बिना हिसाब’ की नकद बिक्री के दस्तावेजी सबूत मिले हैं। समूह ने अपने बहीखातों में फर्जी ‘बिना गारंटी वाले ऋण’ के रूप में अपनी बेहिसाब आय पेश की है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि समूह के कई ऋणदाताओं, साथ ही प्रवर्तकों ने भी माना है कि समूह द्वारा अर्जित की गई 10 करोड़ रुपये से अधिक की बिना हिसाब की नकदी इस तरह से इसके बहीखातों में भेजी गई। रिटर्न दाखिल न करने वाली कॉरपोरेट इकाई द्वारा संपत्ति की बिक्री पर करीब 43 करोड़ रुपये के पूंजीगत लाभ के साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अघोषित नकद प्राप्तियों और भुगतान के सबूत
स्वास्थ्य देखभाल, सड़क निर्माण और मेडिकल कॉलेज का संचालन करने वाले समूह के मामले में कैपिटेशन शुल्क संबंधी अघोषित नकद प्राप्तियों और डॉक्टरों/परास्नातक छात्रों को भुगतान किए गए वेतन व वजीफे की वापसी के भी सबूत मिले हैं। बयान में कहा गया है कि फर्जी खर्चों की बुकिंग और संविदात्मक भुगतान से संबंधित मामले पाए गए हैं और समूह की इस तरह की अघोषित आय का प्रारंभिक अनुमान 35 करोड़ रुपये है। अब तक की छापे की कार्रवाई में 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed