फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax Department issued refund to 40 lakh taxpayers till 17 november 2020

40 लाख करदाताओं को आयकर विभाग ने जारी किया 1.36 लाख करोड़ रुपये का रिफंड

Thu, 19 Nov 2020 12:02 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 19 Nov 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department issued refund to 40 lakh taxpayers till 17 november 2020
टैक्स - फोटो : pixabay

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अभी तक 40 लाख से अधिक करदाताओं को 1.36 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग ने बताया कि अब तक 35,750 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया है। इस दौरान एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का कॉरपोरेट कर रिफंड किया गया है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में आयकर विभाग ने कहा कि, 'केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल 2020 से 17 नवंबर 2020 तक 40.19 लाख करदाताओं को 1,36,066 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 38,23,304 मामलों में 35,750 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया है। वहीं 1,95,518 मामलों में 1,00,316 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर रिफंड जारी किया गया है।'
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी संकट काल के समय करदाताओं के लिए ये बहुत बड़ी राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल किसी को भी आयकर विभाग को रिफंड के लिए रिक्वेस्ट नहीं करनी पड़ी। सीबीडीटी ने कहा कि सभी टैक्सपेयर्स तुरंत ही ईमेल का जवाब दें, ताकि जिनको रिफंड नहीं मिल सका है, उन्हें भी इसका लाभ मिल जाए। प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की गई।


करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed