फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Impact of West Asia tensions; Rupee hits record low against dollar

Rupee All-Time Low: पश्चिम एशिया तनाव का असर; डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, टूटकर 92.36 तक गिरा

Thu, 12 Mar 2026 12:52 PM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 12 Mar 2026 12:52 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर 92.36 के रिकॉर्ड इंट्रा-डे निचले स्तर पर पहुंच गया। डॉलर की मजबूती, घरेलू शेयर बाजार की गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली से रुपये पर दबाव बढ़ा।

विज्ञापन
Impact of West Asia tensions; Rupee hits record low against dollar
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच गुरुवार को भारतीय रुपये पर भारी दबाव देखने को मिला। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 92.36 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.25 प्रति डॉलर पर खुला, लेकिन दिन के कारोबार के दौरान लगातार गिरते हुए 92.36 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35 पैसे की गिरावट है और अब तक का रिकॉर्ड निचला इंट्रा-डे स्तर है।

विज्ञापन

भारी बिकवाली ने रुपये को कमजोर किया

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने रुपये पर दबाव बढ़ाया है। इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजार में कमजोर सेंटीमेंट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली ने भी रुपये को और कमजोर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा पिछले दिनों का रिकॉर्ड निचला स्तर?

रुपये ने 9 मार्च को डॉलर के मुकाबले अपना पिछला रिकॉर्ड इंट्राडे लो 92.35 देखा था। बुधवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.01 पर बंद हुआ।

  • डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.18 प्रतिशत बढ़कर 99.40 पर कारोबार कर रहा था।
  • वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 6.72 प्रतिशत बढ़कर 98.16 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
  • घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स 445.26 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 76,418.45 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 121.70 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 23,745.15 पर पहुंच गया।
  • एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed