फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF to meet major political parties including PTI to seek support for USD 3 billion Standby Agreement

Pakistan: तीन अरब डॉलर की राहत देने से पहले पाकिस्तान के राजनीतिक दलों से बात करेगा आईएमएफ, 12 को बैठक

Fri, 07 Jul 2023 06:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 07 Jul 2023 06:31 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान ने पिछले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से तीन अरब डॉलर की स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) हासिल की थी, जिससे नकदी संकट से जूझ रही दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्था को बहुप्रतीक्षित राहत मिली है।

विज्ञापन
IMF to meet major political parties including PTI to seek support for USD 3 billion Standby Agreement
पाकिस्तान संकट। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

तीन अरब डॉलर के नए राहत पैकेज के तहत 'प्रमुख उद्देश्यों और नीतियों के लिए उनके समर्थन का आश्वासन लेने' के लिए इमरान खान की पार्टी सहित पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलने की प्रक्रिया में है। पाकिस्तान में आईएमएफ के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने पिछले शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से तीन अरब डॉलर की स्टैंडबाय अरेंजमेंट (एसबीए) हासिल की थी, जिससे नकदी संकट से जूझ रही दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्था को बहुप्रतीक्षित राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड की 12 जुलाई को बैठक होगी जिसमें पाकिस्तान के लिए तीन अरब डॉलर के एसबीए की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


एस्थर पेरेज रुइज ने डॉन अखबार से कहा, ''आईएमएफ के कर्मचारी पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज), पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) और पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) सहित पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे हैं ताकि आगामी आम चुनावों से पहले आईएमएफ समर्थित नए कार्यक्रम के तहत प्रमुख उद्देश्यों और नीतियों के लिए उनके समर्थन का आश्वासन लिया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed