फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   If you want to get double returns then you can invest in Kisan Vikas Patra KVP scheme

किसान विकास पत्र: क्या आप भी पैसा दोगुना करने की सोच रहे हैं, जानिए इस सुरक्षित योजना के बारे में

Mon, 13 Dec 2021 07:18 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Dec 2021 07:18 AM IST
सार

डाकघर की इस योजना में अभी 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है और इस निवेश को 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
If you want to get double returns then you can invest in Kisan Vikas Patra KVP scheme
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

लगातार घट रही ब्याज दरों के बीच अगर आप दोगुना रिटर्न पाना चाहते हैं तो किसान विकास पत्र (केवीपी) योजना में निवेश कर सकते हैं। डाकघर की इस योजना में न सिर्फ आपका पैसा सुरक्षित रहता है बल्कि मेच्योरिटी पर यानी 124 महीने (10 साल दो महीने) में दोगुना पैसा भी मिलता है। इस योजना के लिए ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। 

विज्ञापन


किसान विकास पत्र एक एकमुश्त योजना है, जिसे भारत सरकार चलाती है। यह मुख्य रूप से किसानों और कम आय वाले लोगों के लिए है ताकि वे अपने पैसे को लंबे समय तक बचा सकें। 
विज्ञापन


देशभर के डाकघरों और बड़े बैंकों के जरिये आप इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इसमें कम- से-कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि अधिकतम की सीमा नहीं है। अगर योजना में 50,000 रुपये निवेश करते हैं तो मेच्योरिटी पर एक लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई साल बाद भी कर सकते हैं निकासी 
किसान विकास पत्र एक सर्टिफिकेट के रूप में मिलता है। इसमें 1,000, 2,000, 5,000 , 10,000 और 50,000 रुपये तक के सर्टिफिकेट दिए जाते हैं, जिसके जारी होने के वक्त ब्याज दर तय की जाती है। हालांकि, उसमें सरकारी नियमों के मुताबिक बदलाव हो सकते हैं। वैसे तो केवीपी में मैच्योरिटी अवधि 124 महीने है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आप 2.5 साल बाद भी निकासी कर सकते हैं। 

इन दस्तावेजों की जरूरत 
केवीपी नियम के मुताबिक, इसे एक नाबालिग की ओर से कोई वयस्क और कमजोर दिमाग वाले व्यक्ति की ओर से एक अभिभावक खरीद सकता है। केवीपी खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे पहचान पत्र जरूरी है । 

लॉकइन अवधि के बाद निकासी पर रिटर्न 

समय ( वर्ष में )                             रिटर्न ( रुपये में ) 

2.5 साल बाद और 3 साल से पहले       1,154 
5 साल बाद और 5.5 साल से पहले       1,332 
7.5 साल बाद और 8 साल से पहले       1,537 
10 साल बाद और मैच्योरिटी से पहले    1,774 
मैच्योरिटी ( 12 महीने ) पर                 2,000 

(गणना 1,000 रुपये के निवेश पर )

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed