फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   If you have made this mistake then you can get notice from Income Tax Department, know in detail

Income Tax Notice: अगर आपने की है ये 'गलती' तो आयकर विभाग से मिल सकता है नोटिस, जानें विस्तार से

Tue, 23 Aug 2022 01:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 23 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

Income Tax Notice: आयकर विभाग की ओर से अलग-अलग कारणों से नोटिस जारी किए जाते हैं। अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग नोटिस जारी किए जाते हैं। यह नोटिस 15 से 20 तरह के होते हैं। इनमें कुछ नोटिस इंडिविजुअल्स को भेजे जाते हैं तो कुछ नोटिस कंपनियों को भेजा जाता है। 

विज्ञापन
If you have made this mistake then you can get notice from Income Tax Department, know in detail
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

अगर आप भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस मिलने से परेशान हैं तो इस आपको विभाग की ओर से जारी होने वाली नोटिसों के बारे में जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए। आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है। फिलहाल आयकर विभाग अब तक दाखिल किए गए रिटर्न की असेसमेंट की प्रक्रिया में जुटा है। 

विज्ञापन

जहां सही ढंग से रिटर्न दाखिल करने वालों को आयकर विभाग की ओर से रिफंड मिल रहा है वहीं रिटर्न भरने में गलती करने वालों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट नोटिस भेज रहा है। अगर आपको भी ऐसा कोई नोटिस मिला तो मान लीजिए की आपी ओर से दाखिल रिटर्न में कुछ गड़बड़ी है।  आपको जल्दी से जल्दी इस गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। 

विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से अलग-अलग कारणों से नोटिस जारी किए जाते हैं। अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग नोटिस जारी किए जाते हैं। यह नोटिस 15 से 20 तरह के होते हैं। इनमें कुछ नोटिस इंडिविजुअल्स को भेजे जाते हैं तो कुछ नोटिस कंपनियों को भेजा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं विभाग की ओर से प्रमुख तौर पर कौन-कौन से नोटिस जारी किए जाते हैं। 

सेक्शन 142- अगर किसी व्यक्ति ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि तक अपना रिटर्न नहीं भरा है तो विभाग आयकर कानून के सेक्शन 142 के तहत नोटिस जारी कर रिटर्न भरने के लिए कह सकता है। 

सेक्शन 143 (2)- यह नोटिस स्क्रूटनी के लिए भेजा जाता है। यह नोटिस भेजकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपसे कुछ जरूरी जानकारी की मांग करता है। यह नोटिस जारी कर विभाग आपसे आपके बही-खातों की डिटेल्स और बैंक स्टेटमेंट की मांग कर सकता है। आमतौर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंअ की ओर से लोगों को सबसे अधिक यही नोटिस भेजा जाता है। 

सेक्शन 144- इस नोटिस को बेस्ट जजमेंट असेसमेंट भी कहा जाता है। अगर आपने अपना रिटर्न फाइल नहीं किया है और आपको सेक्शन 142 और सेक्शन 143 (2) के तहत नोटिस नहीं मिला है तो सेक्शन 144 के तहत आपको नोटिस मिल सकता है। आयकर विभाग के अधिकारी उपलब्ध जानकारी के आधार पर आकलन करने के बाद यह नोटिस भेजकर टैक्स, ब्याज या जुर्माना लगा सकते हैं।  

सेक्शन 143(1)- आयकर विभाग की ओर से यह नोटिस तब सर्व किया जाता है जब आप आईटीआर रिटर्न दाखिल करने में कोई गलती करते हैं या अपने आयकर रिटर्न में कोई गलत जानकारी देते हैं। यह नोटिस जारी कर आयकर विभाग का अधिकारी आपसे आपका पूछ सकता है। अगर आयकर विभाग का अधिकारी आपके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो आपका टैक्स बढ़ाया जा सकता है या डिडक्शन को घटाया जा सकता है। 

इन सेक्शन के तहत भी आपको नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग 

उपरोक्त नोटिसों के अलावे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट डिफेक्टिव रिटर्न भरने के लिए सेक्शन 139 (9), तलाशी और जब्ती के लिए सेक्शन 153 (A), टैक्स, ब्याज या पेनाल्टी बकाया रहने पर सेक्शन 156, आय छिपाने की आशंका पर सेक्शन 131(A) के तहत नोटिस भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed