{"_id":"5cb845f0bdec2214435fd3d0","slug":"if-you-are-having-jet-airways-jp-miles-than-this-is-how-you-can-book-tickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आपके पास भी है जेट एयरवेज के 'जेपी माइल्स', तो ऐसे कर सकेंगे दूसरी एयरलाइंस में सफर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अगर आपके पास भी है जेट एयरवेज के 'जेपी माइल्स', तो ऐसे कर सकेंगे दूसरी एयरलाइंस में सफर
Thu, 18 Apr 2019 03:10 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 18 Apr 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
jet airways
- फोटो : PTI
जेट एयरवेज ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें दूसरी एयरलाइंस पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि इसका फायदा केवल उन ग्राहकों को मिलेगा जो पहले से कंपनी के द्वारा चलाए जा रहे जेट प्रीविलेज कार्यक्रम के तहत जेपी माइल्स इकठ्ठा किए हुए हैं।
विज्ञापन
क्या है जेपी माइल्स
जेपी माइल्स एक तरह का रिवॉर्ड प्रोग्राम है जिसका फायदा जेट प्रीविलेज के ग्राहक उठा सकते हैं। ऐसे ग्राहकों के रिवॉर्ड प्वांइट्स बेकार नहीं होंगे और कंपनी उनको दूसरी एयरलाइंस के टिकट खरीदने में प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
देश-विदेश में मिलेगी सुविधा
कंपनी ने अपने यात्रियों को ई-मेल भेजकर कहा है कि वो जेपी माइल्स के तहत टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। अगर ग्राहक के पास पहले से जेपी माइल्स मौजूद हैं तो वो इनको रिडिम करा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
जेट एयरवेज
- फोटो : social media
ऐसे होगी टिकट की बुकिंग
जो यात्री अपने जेपी माइल्स का उपयोग करते हुए टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं उनको पास इतने जेपीमाइल्स होने चाहिए।| सेक्टर | स्टैण्डर्ड फ्लाइट# | सलेक्ट फ्लाइट## |
| मुंबई- दिल्ली | 8,500 जेपी माइल्स | 8,500 जेपी माइल्स से शुरुआत |
| मुंबई-गोवा | 5,000 जेपी माइल्स | 5,000 जेपी माइल्स से शुरुआत |
| कोलकाता-दिल्ली | 9,500 जेपी माइल्स | 9,500 जेपी माइल्स से शुरुआत |
| बंगलूरू-दिल्ली | 12,000 जेपी माइल्स | 12,000 जेपी माइल्स से शुरुआत |
| मुंबई-लंदन | 42,500 जेपी माइल्स | 42,500 जेपी माइल्स से शुरुआत |
| दिल्ली-सिंगापुर | 30,000 जेपी माइल्स | 30,000 जेपी माइल्स से शुरुआत |
