फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   icra says indian pharmaceutical industry indian pharma industry to grow at 11 percent in FY 2022-23

दावा: इस वित्त वर्ष फार्मा उद्योग में आएगी बहार, इकरा ने जताया 11% की दर से बढ़ने का अनुमान

Wed, 05 Jan 2022 10:06 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Jan 2022 10:06 AM IST
सार

pharma industry to grow in FY 2022-23: रेटिंग एजेंसी इकरा ने अपनी हालिया जारी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय फार्मा उद्योग वित्त वर्ष 2022-23 में रौनक रहेगी। इसमें कहा गया है कि यह उद्योग 9 से 11 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगा।
 

विज्ञापन
icra says indian pharmaceutical industry indian pharma industry to grow at 11 percent in FY 2022-23
दवाई दुकान

विस्तार

रेटिंग एजेंसी इकरा ने अपनी हालिया जारी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारतीय फार्मा उद्योग वित्त वर्ष 2022-23 में रौनक रहेगी। इसमें कहा गया है कि यह उद्योग 9 से 11 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगा। एजेंसी ने नये प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन, रुपये में गिरावट और बाजार कवरेज के विस्तार के अलावा गैर-कोविड उत्पादों की मांग में सुधार को इसके लिए प्रमुख कारक करार दिया है।

विज्ञापन


इकरा के मुताबिक, अमेरिकी बाजारों में कीमत से संबंधित दबाव के चलते दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सीमित रही, लेकिन भारत और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में इसकी वृद्धि दर मजबूत है। इसमें कहा गया है कि मजबूत राजस्व वृद्धि के कारण फार्मा क्षेत्र के लिए दृष्टिकोण स्थिर बना हुआ है। अपने अनुमान को जाहिर करते हुए रिपोर्ट में इकरा ने कहा कि कई कारक हैं जो इस वित्त वर्ष में फार्मा उद्योग की वृद्धि की ओर इशारा कर रहे हैं।  इक्रा में सहायक उपाध्यक्ष दीपक जोतवानी की मानें तो मूल्य निर्धारण के दबाव और कच्चे माल की बढ़ती लागत से वित्त वर्ष 2022 में इस क्षेत्र के लिए मार्जिन 22.5 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023 में 21 से 22 प्रतिशत के पूर्व-कोविड स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed