फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Icra report says Economy will grow at the rate of 6.5 percent in current financial year Business News in hindi

Business News: इक्रा रिपोर्ट- चालू वित्त वर्ष में 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 19 Dec 2023 06:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Dec 2023 06:15 AM IST
सार

एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा ने कहा, दुनिया की विपरीत स्थितियों के बावजूद भारत तेज गति से विकास करेगा। पूंजी निर्माण व संरचनात्मक चालकों में सुधार से भारत की वृद्धि दर बनी रहेगी। मुख्य महंगाई की गति धीमी रहेगी। 

विज्ञापन
Icra report says Economy will grow at the rate of 6.5 percent in current financial year Business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया। हालांकि, यह आरबीआई के सात फीसदी के संशोधित वृद्धि दर अनुमान की तुलना में कम है। एजेंसी ने सोमवार को कहा, जिंसों के दाम में कमी का सिलसिला कायम रहने से अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में वृद्धि दर पिछले अनुमान से बेहतर रहने की उम्मीद है। बिजली की मांग में वृद्धि, वाहनों के दैनिक पंजीकरण में तेजी व अन्य कारोबारी गतिविधियों में उछाल का भी असर दिखेगा।

विज्ञापन

चौंकाने वाले फैसलों से जीडीपी में तेज बढ़ोतरी: आने वाले समय में ऐसे चौंकाने वाले फैसले होंगे, जिससे जीडीपी में तेज वृद्धि जारी रहेगी। एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा ने कहा, दुनिया की विपरीत स्थितियों के बावजूद भारत तेज गति से विकास करेगा। पूंजी निर्माण व संरचनात्मक चालकों में सुधार से भारत की वृद्धि दर बनी रहेगी। मुख्य महंगाई की गति धीमी रहेगी। 

विज्ञापन

डीजल निर्यात और कच्चे तेल उत्पादन पर विंडफाल टैक्स में की गई कटौती
सरकार ने सोमवार को देश में उत्पादित कच्चे तेल और डीजल के निर्यात पर विंडफाल टैक्स (अप्रत्याशित लाभ कर) में कटौती कर दी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाए जाने वाले विंडफाल टैक्स को 5,000 रुपये प्रति टन से घटाकर 1,300 रुपये कर दिया गया है। वहीं, डीजल के निर्यात पर एसएईडी को एक रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। नई टैक्स दरें मंगलवार से लागू हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर लेवी एक रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, यह पहले शून्य थी। पेट्रोल पर एसएईडी शून्य रहेगा। भारत ने पहली बार ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर पिछले साल एक जुलाई को विंडफाल टैक्स लगाया था। पिछले दो सप्ताह में तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े दरों की समीक्षा की जाती है।

सरकारी नीतियों से 2024-25 में दोगुनी होगी ई-बसों की हिस्सेदारी
आपूर्ति में देरी संबंधी जोखिमों और चार्जिंग स्टेशनों की कमी के बावजूद अगले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल बस बिक्री में इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) की हिस्सेदारी दोगुनी होकर आठ फीसदी पर पहुंच जाएगी। क्रिसिल रेटिंग्स ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा, सरकार के सहायक नीतिगत उपायों व अनुकूल स्वामित्व लागत से हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सार्वजनिक परिवहन पर जोर देने के साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के कारण बसों की कुल बिक्री में ई-बसों की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

क्रिसिल के एक निदेशक सुशांत सरोदे ने कहा, फेम योजना और राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक बस कार्यक्रम के तहत ई-बसों के उपयोग के लिए ठोस प्रयास चल रहे हैं। ई-बसों में वृद्धि इसलिए भी हो रही है क्योंकि 15 वर्षों के अनुमानित जीवन काल में पेट्रोल/डीजल या सीएनजी बसों की तुलना में इनकी लागत 15-20 फीसदी कम है।

आयकर विभाग ने चार वर्षों में 5,095 करोड़ की संपत्ति जब्त की
आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 तक चार साल में 2,980 समूहों के खिलाफ तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान 5,095.45 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि 2019-20 में 984 समूहों की तलाशी ली गई। इस दौरान जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 1,289 करोड़ रुपये था। इसके आधार पर 365 अभियोजन शुरू किए गए थे।

2020-21 में 569 समूहों की तलाशी में 881 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई और 145 मामलों में अभियोजन शुरू किया गया। 2021-22 में 686 समूहों की तलाशी और 1,159.59 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। 115 मामलों में अभियोजन शुरू किए गए।  2022-23 के दौरान 741 समूहों की तलाशी और 1765.56 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। 97 अभियोजन शुरू किए गए।

वेदांता निवेशकों को देगी 11 रुपये लाभांश
वेदांता के निदेशक मंडल ने 2023-24 के लिए 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। यह लाभांश कुल 4,089 करोड़ रुपये बैठता है। कंपनी ने बीएसई को बताया, लाभांश भुगतान की तिथि 27 दिसंबर तय की गई है। 

विवांता इंडस्ट्रीज देगी चार पर एक शेयर बोनस
विवांता इंडस्ट्रीज चालू वित्त वर्ष में हर चार शेयर पर एक शेयर बोनस देगी। कंपनी ने बताया, पहली छमाही में उसकी कुल आय 23 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है। कंपनी ने ड्रोन कारोबार बढ़ाने के लिए तंजानिया की विवांता ड्रोन में 50 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed