{"_id":"5eec717c8ebc3e433922c411","slug":"icici-bank-divests-stake-in-icici-lombard-for-2250-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड में 4 फीसदी हिस्सेदारी को बेचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड में 4 फीसदी हिस्सेदारी को बेचा
Fri, 19 Jun 2020 01:34 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
icici bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 3.96 फीसदी हिस्सेदारी 2,250 करोड़ रुपये में बेच दी। इसके बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी 51.9 फीसदी बची है।
विज्ञापन
बैंक के जनवरी-मार्च तिमाही परिणामों की 9 मई 2020 को घोषणा करते वक्त बैंक ने कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए अवसर मिलने पर कदम उठाएगी। शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद उसने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1,80,00,000 शेयरों का विनिवेश किया है।
विज्ञापन
यह 31 मार्च 2020 को कंपनी में बैंक की शेयर चुक्ता पूंजी के 3.96 फीसदी के बराबर है। इससे बैंक को करीब 2,250 करोड़ रुपये की राशि मिली है।