फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I-T searches at residences, offices of Congress candidate Srinivas Reddy in Telangana

Telangana: तेलंगाना में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर आयकर छापा, आज करने वाले थे नामांकन

Thu, 09 Nov 2023 10:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 09 Nov 2023 10:49 AM IST
सार

Telangana: कांग्रेस नेता के समर्थकों ने खम्मम में तलाशी के विरोध में नारे लगाए। रेड्डी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संकेत दिया था कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियां उन्हें निशाना बनाकर छापेमारी कर सकती हैं।

विज्ञापन
I-T searches at residences, offices of Congress candidate Srinivas Reddy in Telangana
Income Tax Department - फोटो : ANI

विस्तार

तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार पी श्रीनिवास रेड्डी के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली।  रेड्डी खम्मम जिले के पलेयर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि रेड्डी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले थे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता के समर्थकों ने खम्मम में तलाशी के विरोध में नारे लगाए। रेड्डी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में संकेत दिया था कि आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियां उन्हें निशाना बनाकर छापेमारी कर सकती हैं।
विज्ञापन


रेड्डी ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से केंद्रीय एजेंसियां कांग्रेस नेताओं पर अपनी 'तलाशी' केंद्रित कर रही हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार और भाजपा ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर ''हमलों'' में मिलीभगत की।

रेड्डी ने कहा था, 'मैं अपने सभी अनुयायियों से अनुरोध करता हूं कि वे कोई भी गतिविधि नहीं करें क्योंकि वे (केंद्रीय एजेंसियां) मुझे और मेरी कंपनियों को भी परेशान कर सकती हैं।' पिछले हफ्ते आयकर अधिकारियों ने महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार के लक्ष्मी रेड्डी और बडांगपेट नगर निगम के मेयर चिगुरिंथा पारिजात नरसिम्हा रेड्डी के आवासों की तलाशी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed