फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   I have never met Adani, says TN CM raising pitch for JPC probe

Tamil Nadu: 'मैं अदाणी से कभी नहीं मिला', तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने जेपीसी जांच की मांग की

Tue, 10 Dec 2024 04:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 10 Dec 2024 04:32 PM IST
सार

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने उद्योगपति गौतम अदाणी से कभी मुलाकात नहीं की। उन्होंने भाजपा और पीएमके से सवाल किया है कि क्या वे अदाणी प्रकरण पर जेपीसी जांच के लिए तैयार हैं। आइए जानें सीएम स्टालिन और क्या बोले।

विज्ञापन
I have never met Adani, says TN CM raising pitch for JPC probe
एमके स्टालिन - फोटो : amarujala.com

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने उद्योगपति गौतम अदाणी से कभी मुलाकात नहीं की। स्टालिन ने सवाल किया कि क्या भाजपा और उसकी सहयोगी पीएमके अदाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


विधानसभा में पीएमके नेता जीके मणि की ओर से उठाए गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए स्टालिन ने कहा कि उनका उस उद्योगपति से कोई संबंध नहीं है, जिसके बारे में पीएमके और भाजपा यह 'गलत सूचना' अभियान चलाकर फैला रही है कि उसका (सीएम का) उनसे (अदाणी से) संबंध है। स्टालिन ने मणि की ओर इशारा करते हुए पूछा, "बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी पहले ही विस्तृत तरीके से बता चुके हैं। मेरा और अदाणी का कोई संबंध नहीं है। क्या आप इस मुद्दे पर जेपीसी जांच के लिए तैयार हैं?"
विज्ञापन


कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल रिश्वतखोरी के आरोपों में अदाणी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अदालत में अभियोग चलाए जाने के बाद जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं। प्रारंभ में विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु ने मणि को यह मुद्दा उठाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि, पीएमके विधायक ने इस बात पर जोर दिया कि अदाणी का मामला एक गंभीर मुद्दा है और मुख्यमंत्री को स्वयं अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed