{"_id":"67064ca383c47b5a4c0a1b0c","slug":"hyundai-motor-india-to-float-rs-27-870-cr-ipo-on-oct-15-sets-price-band-at-rs-1-865-1-960-share-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai IPO: हुंडई लाएगी देश का सबसे बड़ा आईपीओ; आम निवेशकों के लिए 15 अक्तूबर को खुलेगा, यहां जानिए सबकुछ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hyundai IPO: हुंडई लाएगी देश का सबसे बड़ा आईपीओ; आम निवेशकों के लिए 15 अक्तूबर को खुलेगा, यहां जानिए सबकुछ
Wed, 09 Oct 2024 02:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:58 PM IST
सार
हुंडई इंडिया भारत का सबसे बड़ा आईपीओ ला रहा है। यह एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आरंभिक शेयर बिक्री को पार कर जाएगा। कंपनी ने घोषणा की कि एचएमआईएल की आरंभिक शेयर-बिक्री 17 अक्टूबर को समाप्त होगी और एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 14 अक्तूबर को एक दिन के लिए खुलेंगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई की भारतीय इकाई हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बुधवार को कहा कि उसने 27,870 करोड़ रुपये के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 1,865-1,960 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। यह 15 अक्टूबर को खुलेगा।
विज्ञापन
यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा, जो एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री को पार कर जाएगा। कंपनी ने घोषणा की कि एचएमआईएल की आरंभिक शेयर-बिक्री 17 अक्टूबर को समाप्त होगी तथा एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 14 अक्टूबर को एक दिन के लिए खुलेंगी।
विज्ञापन
प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर हुंडई मोटर कंपनी द्वारा 14,21,94,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है, जिसमें कोई नया निर्गम घटक नहीं है। यह घटनाक्रम भारतीय उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह जापानी कार निर्माता मारुति सुजुकी की 2003 में सूचीबद्धता के बाद दो दशकों में किसी वाहन निर्माता की पहली आरंभिक शेयर बिक्री है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी ओएफएस मार्ग के माध्यम से अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच रही है। चूंकि यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए मारुति सुजुकी इंडिया के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड को आईपीओ से कोई आय नहीं मिलेगी।
एचएमआईएल ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से "हमारी दृश्यता और ब्रांड छवि बढ़ेगी तथा शेयरों के लिए तरलता और सार्वजनिक बाजार उपलब्ध होगा"। मूल्य बैंड के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 27,870 करोड़ रुपये आंका गया है तथा निर्गम के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।
एचएमआईएल ने भारत में 1996 में परिचालन शुरू किया था और वह विभिन्न खंडों में 13 मॉडल बेच रही है। आईपीओ का एलान ऐसे समय में हुआ है जब प्राथमिक बाजार में विभिन्न क्षेत्रों बोलीकर्ताओं और निवेशकों दोनों की ओर से मजबूत रुचि देखी जा रही है।
इसके अलावा, 63 कंपनियां पहले ही मेनबोर्ड के माध्यम से सामूहिक रूप से लगभग 64,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं, जो पूरे 2023 में इस मार्ग से 57 फर्मों द्वारा एकत्र किए गए 49,436 करोड़ रुपये से 29 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।