फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hyderabad police & Goa police are working together to fight drug menace: Nidhin Valsan

Hyderabad Drug Case: गोवा का क्लब संचालक हैदराबाद में धराया, एसपी बोले- ड्रग माफिया के खिलाफ हो रही कार्रवाई

Sat, 14 Jan 2023 05:19 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 14 Jan 2023 05:19 PM IST
सार

Hyderabad Drug Case: गोवा पुलिस नॉर्थ के एसपी निधिन वलसान ने कहा है कि ड्रग माफिया के खिलाफ हैदराबाद और गोवा पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Hyderabad police & Goa police are working together to fight drug menace: Nidhin Valsan
पुलिस वैन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा के हिलटॉप क्लब के संचालक स्टीफन डिसूजा को नारकोटिक्स से जुड़े एक मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोवा पुलिस नॉर्थ के एसपी निधिन वलसान ने कहा है कि ड्रग माफिया के खिलाफ हैदराबाद और गोवा पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि एक पुराने मामले में स्टीफन को हर हफ्ते हैदराबाद पुलिस के समक्ष पेश होना था। इस बार जब वह वहां गया तो हैदराबाद पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने चार लोगों को खांसी की दवाई की बोतलों और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया 
 
पुलिस ने यहां के चेंबूर इलाके में बिना वैध दस्तावेजों के खांसी की दवाई की कई बोतलें ले जाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरसीएफ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक किरण मांद्रे ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले माहुल रोड पर एक कार को रोका और कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं थीं। उन्होंने कहा कि खांसी की दवाई के इस विशेष ब्रांड को अक्सर नशा करने के लिए दुरुपयोग किया जाता है। पुलिस को वाहन में भारी मात्रा में नशीली गोलियां भी मिली हैं। मांद्रे ने कहा कि चारों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और वे पहले से ही कई ड्रग मामलों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed