फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hyderabad Airport becomes first to launch Eboarding facility for international travelers amid coronavirus

इस हवाईअड्डा ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू की ई-बोर्डिंग सुविधा, ऐसा करने वाला देश का पहला एयरपोर्ट

Tue, 27 Oct 2020 03:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 27 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad Airport becomes first to launch Eboarding facility for international travelers amid coronavirus
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ई-बोर्डिंग सुविधा - फोटो : pixabay

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कागजरहित (Paperless) ई-बोर्डिंग सुविधा शुरू की है। यह ऐसा करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है। हैदराबाद हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी जीएमआर समूह ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


फिलहाल इस एयरलाइंस के लिए उपलब्ध है सेवा 
इस संदर्भ में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जीएमआर समूह के नियंत्रण वाले हवाई अड्डे के पास पहले से ही भारत के पहले और एकमात्र ऐसा हवाई अड्डा होने का श्रेय है, जो सभी उड़ानों में अपने सभी घरेलू यात्रियों को ई-बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी ने कहा कि यह सेवा अभी इंडिगो एयरलाइंस की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन


इंडिगो के यात्रियों ने उठाया लाभ
सफल परीक्षण के बाद सरकार से मंजूरी मिलने पर ई-बोर्डिंग सेवाओं को शुरू किया गया है। इस शुरुआत में इंडिगो साझेदार कंपनी है। इस तरह से ई-बोर्डिंग सुविधा देने के मामले में इंडिगो पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है। इंडिगो की दो शारजाह जाने वाली उड़ान 6ई1405 के यात्रियों ने दो अक्तूबर को इस सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में 39.43 लाख लोगों ने की यात्रा
मालूम हो कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार इस साल सितंबर में कुल 39.43 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 66 फीसदी कम है। वहीं जुलाई और अगस्त में क्रमशः 21.07 लाख और 28.32 लाख लोगों ने हवाई यात्रा की।

डीजीसीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो ने सितंबर में 22.66 लाख यात्रियों को सेवाएं दी, जो कुल घरेलू बाजार का 57.5 फीसदी हिस्सा है। स्पाइसजेट ने 5.3 लाख यात्रियों को सेवाएं प्रदान की, जो कुल बाजार का 13.4 फीसदी हिस्सा है। सितंबर में एयर इंडिया, एयर एशिया इंडिया, विस्तारा और गोएयर से क्रमश: 3.72 लाख, 2.35 लाख, 2.58 लाख और 2.64 लाख यात्रियों ने सफर किया।


भारत ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दो महीने के अंतराल के बाद 25 मई को घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से शुरू किया गया। भारतीय एयरलाइंस को पूर्व कोविड-19 घरेलू उड़ानों का अधिकतम 60 फीसदी संचालन करने की अनुमति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed