फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?

Hurun Rich List 2022: ‘अमीरी’ के मामले में महाराष्ट्र अव्वल, जानें यूपी-एमपी और बिहार से कितने अरबपति?

Sat, 24 Sep 2022 05:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 24 Sep 2022 05:44 PM IST
सार

Hurun Rich List 2022: आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की लिस्ट के अनुसार देश के सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र में रहते हैं। महाराष्ट्र राज्य से इस लिस्ट में 335 अरबपतियों को जगह मिली है। वहीं, दिल्ली से लिस्ट में 185 लोगों का नाम है।

विज्ञापन
Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
मुकेश अंबानी-गाैतम अदाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की ओर से वर्ष 2022 के लिए जारी रिच लिस्ट में भी गौतम अदाणी 10.94 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। जबकि पिछले वर्ष लिस्ट में पहले नंबर पर रहे मुकेश अंबानी इस वर्ष की लिस्ट में 7.94 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। हुरुन इंडिया की ओर से जारी इस लिस्ट में करोड़पतियों के बारे में राज्यवार भी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं किस राज्य से कितने धनकुबेरों को अमीरों की इस लिस्ट में जगह दी गई है?

विज्ञापन

हुरुन वेल्थ लिस्ट में सबसे ज्यादा अरबपति महाराष्ट्र से, बिहार-यूपी से सिर्फ 29 लोग 

Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
mumbai taj hotel

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की लिस्ट के अनुसार देश के सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र में रहते हैं। महाराष्ट्र राज्य से इस लिस्ट में 335 अरबपतियों को जगह मिली है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 33 अधिक है। बता दें कि वर्ष 2018 की लिस्ट में इस लिस्ट में महाराष्ट्र से 271 अरबपतियों को शामिल किया गया था। महाराष्ट्र के बाद लिस्ट में सबसे ज्यादा अरबपति दिल्ली से हैं। पिछले वर्ष की तुलना में दिल्ली से लिस्ट में शामिल किए गए अरबपतियों में 18 लोग बढ़े हैं। देश की राजधानी से लिस्ट में 185 लोगों का नाम है। वहीं, लिस्ट के अनुसार कर्नाटक में 94, गुजरात में 86, तमिलनाडु में 79, तेलंगाना में 70, पश्चिम बंगाल में 38, हरियाणा में 29, उत्तर प्रदेश में 25, राजस्थान में 16, केरल में 15, आंध्र प्रदेश में आठ, पंजाब में सात, मध्य प्रदेश में छह, झारखंड और बिहार में चार-चार, छत्तीसगढ़ व ओडिसा में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो जबकि चंडीगढ़ में एक अरबपति रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में सबसे ज्यादा अमीर, उसके बाद नंबर नई दिल्ली का 

Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
Antilia – Mumbai, India - फोटो : Luxatic

हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट के अनुसार देश में सबसे ज्यादा अमीर महाराष्ट्र के मुंबई शहर से आते हैं। इस शहर से लिस्ट में 283 लोगों को जगह दी गई है। इनमें मुकेश अंबानी और उनका परिवार पहले नंबर पर है। बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस शहर में 28 अरबपति बढ़ गए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली से लिस्ट में 185 अरबपतियों को जगह दी गई है जिनमें सबसे अव्वल एचसीएल समूह के मुखिया शिव नादर और उनका परिवार है। अमीरों के मामले में तीसरे नंबर पर बेंगलुरु (89), चौथे नंबर पर हैदराबाद (64) और पांचवें नंबर पर चेन्नई (51) शहर है। 

विज्ञापन

अरबपति देने वाले टॉप 10 शहरों में पहली बार जुड़ा हरियाणा के इस शहर का नाम

Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
delhi gurugram - फोटो : एएनआई

देश के सबसे धनवान व्यक्ति के रूप में लिस्ट में शामिल गौतम अदाणी और उनका परिवार अहमदाबाद शहर में रहते हैं। अरबपति देने के मामले में यह शहर छठे नंबर पर। इस शहर से लिस्ट में 45 अरबपतियों को शामिल किया गया है। पिछले वर्ष इस शहर से 42 लोगों को लिस्ट में शामिल किया गया था। वहीं वर्ष 2018 में अहमदाबाद शहर से लिस्ट में 48 लोगों को शामिल किया गया था। अहमदाबाद के बाद लिस्ट में कोलकाता से 37, पुणे से 34, सूरत से 22 और गुरुग्राम से 18 लोगों को जगह दी गई है। इसके अलावे लिस्ट में नोएडा से चार, राजकोट से पांच और नागपुर से छह लोग शामिल हैं। सबसे ज्यादा अरबपति देने वाले टॉप 10 शहरों की  लिस्ट में पहली बार हरियाणा के गुरुग्राम शहर का भी नाम जुड़ा है। 

लिस्ट में 94 एनआरआई बिजनेसमैन भी 

Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
Dubai - फोटो : Pixabay

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 की लिस्ट में 94 एनआरआई बिजनेसमैन भी शामिल किए गए हैं। इनमें 48 भारतीय अरबपति अमेरिका में रहते हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारतीय अरबपति यूएई में रहते हैं जहां इनकी संख्या 20 है। इसके अतिरिक्त युनाईटेड किंगडम (ब्रिटेन) से 13 और सिंगापुर से तीन लोगों को लिस्ट में शामिल किया गया है। सबसे एनआरई की बात करें तो इस मामले में भी अदाणी परिवार ही आगे है। गौतम अदाणी के भाई विनोद शांतिलाल अदाणी सबसे अमीर एनआरआई के रूप में लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति एक लाख 69 हजार करोड़ रुपये है और वह दुबई में रहते हैं। अमेरिका में रहने वाले सबसे अमीर एनआरआई जय चौधरी हैं उनकी संपत्ति 70 हजार करोड़ रुपये है। 

सबसे ज्यादा बढ़ी है अदाणी की संपत्ति, सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर रतन टाटा के

Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
रतन टाटा, मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

हुरुन इंडिया वेल्थ लिस्ट के अनुसार इस वर्ष संपत्ति में सबसे ज्यादा वृद्धि गौतम अदाणी की संपत्ति में हुई है। गौतम अदाणी की नेट वर्थ पिछले वर्ष के मुकाबले 116 फीसदी बढ़ी  है। उनकी संपत्ति में 5,88,500 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। लिस्ट में मुंबई के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में मुकेश अंबानी शामिल हैं। जबकि लिस्ट में शामिल अरबपतियोंं में सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर रतन टाटा के हैं। उन्हें ट्विटर पर एक करोड़ अठारह लाख लोग फॉलो करते हैं।

फार्मास्युटिकल बिजनेस में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई 

Hurun Rich List 2022: Maharashtra tops in terms of 'rich', know how many billionaires from UP, MP and Bihar?
सीरम इंस्टीट्यूट - फोटो : ANI

इसके अलावे सबसे तेजी से बढ़ने वाले कारोबार की बात करें तो फार्मास्युटिकल का क्षेत्र लिस्ट के अनुसार सबसे अव्वल रहा है। कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने वाले साइरस पूनावाला की संपत्ति में भी बड़ा उछाल आया है। इसके अलावे केमिकल व पेट्रोकेमिकल्स, सॉफ्टवेयर, वित्तीय सेवाओं और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी वृद्धि देखी गई है।

देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed