फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hurun Report India added three unicorns per month in 2021 to nearly double overall number of startups

हुरुन का दावा: भारत में इस साल हर महीने तीन स्टार्टअप बने यूनीकॉर्न

Fri, 03 Sep 2021 01:34 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 Sep 2021 01:34 AM IST
सार

  • हुरुन इंडिया ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया कि अगस्त तक आठ महीने में ही यूनीकॉर्न स्टार्टअप की कुल संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई
  • 51 यूनीकॉर्न स्टार्टअप हैं अभी देश में 

विज्ञापन
Hurun Report India added three unicorns per month in 2021 to nearly double overall number of startups
स्टार्टअप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में तकनीक का समावेश और इस्तेमाल जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से यूनीकॉर्न स्टार्टअप की संख्या में भी इजाफा हो रहा। हुरुन इंडिया ने बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया कि 2021 में भारत ने हर महीने तीन स्टार्टअप को यूनीकॉर्न बनाया है। अगस्त तक महज आठ महीने में ही यूनीकॉर्न की संख्या करीब दोगुनी बढ़कर 51 पहुंच गई है।

विज्ञापन


हुरुन के मुताबिक, भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम में दुनिया का तीसरा सबसे बेहतर बाजार है। यहां 1 अरब डॉलर से ज्यादा बाजार पूंजीकरण वाले (यूनीकॉर्न) स्टार्टअप की संख्या लगातार बढ़ रही है। नियामकीय दबाव में कुछ स्टार्टअप कंपनियों ने देश छोड़ दिया। बावजूद इसके सरकार के स्टार्टअप इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजना के बूते इकोसिस्टम और मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन


हुरुन ने भविष्य के यूनीकॉर्न की सूची जारी करते हुए बताया कि देश में 32 स्टार्टअप ऐसे हैं, जिनका पूंजीकरण 50 करोड़ डॉलर को पार कर चुका है। अगले दो साल में ये स्टार्टअप भी यूनीकॉर्न की श्रेणी में आ जाएंगे। 54 स्टार्टअप ऐसे हैं, जो 20 करोड़ डॉलर की बाजार पूंजी के साथ कारोबार कर रहे और अगले चार साल में इनके यूनिकॉर्न बनने की पूरी गुंजाइश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025 तक 150 से ज्यादा यूनीकॉर्न होेंगे
हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनस रहमान जुनैद ने बताया कि भारत तकनीक का इस्तेमाल जिस तेजी से बढ़ रहा है। 2025 तक यहां यूनीकॉर्न की संख्या बढ़कर 150 से ऊपर चली जाएगी। भविष्य के यूनिकॉर्न का बाजार मूल्य अभी करीब 36 अरब डॉलर है। हम अभी से दुनिया में यूनीकॉर्न स्टार्टअप के मामले में तीसरे बड़े देश हैं। हमने आगे अमेरिका (396 यूनीकॉर्न) और चीन (277 यूनीकॉर्न) ही हैं। ब्रिटेन में अभी 32 और जर्मनी में 18 स्टार्टअप ही यूनीकॉर्न बन सके हैं।


एनसीआर और बंगलूरू सबसे बड़े हब
बड़े स्टार्टअप बनाने में बंगलूरू सबसे आगे है, जहां के 31 स्टार्टअप को हुरुन की सूची में जगह मिली है। दिल्ली-एनसीआर 18 स्टार्टअप के साथ दूसरे नंबर पर और मुंबई (13) तीसरे स्थान पर है। हालांकि, आईआईटी दिल्ली से निकले 17 तकनीकी प्रशिक्षुओं ने स्टार्टअप की नींव रखी। इस मामले में आईआईटी बॉम्बे ने 15, कानपुर ने 13 उद्यमी पैदा किए। आईआईएम अहमदाबाद से निकले 13 स्नातक प्रशिक्षुओं ने भी बड़े स्टार्टअप की नींव रखी। देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 2025 तक 90 करोड़ हो जाएगी, जो अभी 60 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed