फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   how much pure your honey is fssai has set standard

अब घर बैठे ऐसे जांच सकते हैं कितना शुद्ध है शहद, मिलावट रोकने को FSSAI ने जारी की अधिसूचना

Wed, 22 Aug 2018 05:23 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
how much pure your honey is fssai has set standard
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शहद और इसके उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए सुरक्षा मानक तय कर दिए हैं। इससे किसानों को अपने उत्पादों की बेहतर कीमत हासिल करने में मदद मिलेगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अभी तक शहद और इसके उत्पादों के लिए अलग से कोई मानक नहीं थे।
विज्ञापन


एफएसएसएआई के सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि हमने हाल में शहद और इसके उत्पादों के लिए मानकों की अधिसूचना जारी की है। इससे मिलावट पर रोक लगेगी। अधिसूचना के मुताबिक शहद के लिए 18 मानक तय किए गए हैं। इनमें सुक्रोज की मात्रा, ग्लूकोज का अनुपात, परागकणों की संख्या, आदि शामिल हैं। शहद के उप-उत्पादों में मोम और रॉयल जेली के लिए मानक तय किए गए हैं। रॉयल जेली मधुमक्खियों के स्राव से बनता है और यह रानी मधुमक्खी तथा लार्वा का भोजन होता है।
विज्ञापन


शहद के लिए प्रमुख मानक
  • सुक्रोज की अधिकतम मात्रा पांच फीसदी
  • कार्वियाकलोसा और हनीड्रयू शहद में सुक्रोज की अधिकतम सीमा 10 फीसदी
  • नमी की अधिकतम सीमा 20 फीसदी
  • परागकणों की संख्या 25,000 प्रति ग्राम
  • मोनो फ्लोरल शहद में संबंधित पादप किस्म के परागकणों का अनुपात न्यूनतम 45 फीसदी
  • मल्टी फ्लोरल शहद में किसी भी पादप किस्म के परागकणों का अनुपात अधिकतम 45 फीसदी

शहद की परिभाषा हुई तय

how much pure your honey is fssai has set standard

शहद की परिभाषा भी तय की गई है। इसके मुताबिक यह मधुमक्खी द्वारा तैयार किया जाने वाला एक प्राकृतिक मीठा पदार्थ है। जिसे वह फूलों और पौधों के रस से इकट्ठा करती है, उसकी प्रकृति में बदलाव करती है और उसे पकने के लिए मधुछत्ते में सुरक्षित रखती है। यदि कोई उत्पाद शहद के नाम से बेचा जाता है, तो किसी भी प्रकार की मिलावट इसमें नहीं होनी चाहिए। इसे इतना गर्म या प्रसंस्कृत नहीं किया जाए कि इसकी संरचना में बदलाव हो जाए और गुण प्रभावित हो जाए।

शहद उत्पादन को सरकार से मिल रहा है बढ़ावा

सरकार मिशन ऑफ इंटिग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टीकल्चर (एमआईडीएच) के जरिए शहद उत्पादन को बढ़ावा दे रही है और वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन के विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड का गठन किया गया है।

पांच लाख को मिला हुआ है रोजगार

देश में शहद संबंधी कारोबार में करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है और करीब 90,000 टन शहद का उत्पादन हर साल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed