फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   How Govt will stop service charge when there is no law

सर्विस चार्ज: कानून के अभाव में कैसे होटल-रेस्त्रां वालों को रोक सकेगी सरकार

Fri, 13 Jan 2017 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
How Govt will stop service charge when there is no law

होटल और रेस्त्रां में सर्विस चार्ज को लेकर जारी घमासान के बीच सरकार ने फिर साफ किया है कि ग्राहकों को किसी प्रकार का सर्विस चार्ज देने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि फूड व बेवरेजज पर सर्विस चार्ज लगाना अनैतिक है।

विज्ञापन


ग्राहकों को यह चार्ज देने कीआवश्यकता नहीं है। इस मसले पर संवाददाताओं से बातचीत में पासवान ने कहा कि हमारा विभाग इस तरह का चार्ज लगाना अनैतिक मानता है और उपभोक्ता को इसका भुगतान करने की जरूरत नहीं है। वहीं होटल मालिकों का कहना है कि वो तो चार्ज लेंगे।
विज्ञापन


सरकार का ये फरमान परवान चढ़ते नजर नहीं आ रहा है क्‍योंकि मौजूदा कानून में सर्विस चार्ज वसूलने वाले होटल व रेस्त्रां के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई प्रावधान नहीं है।सरकार का कहना है कि ग्राहकों को पूरी आजादी है कि वे होटल के मेन्यू के जरिये सर्विस चार्ज की पहले जानकारी प्राप्त करें और वहां भोजन न करके सर्विस चार्ज देने से इनकार कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पासवान ने ये भी साफ किया कि भविष्य में ऐसी शिकायतों का प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा क्योंकि नये उपभोक्ता संरक्षण विधेयक में रेगुलेटर नियुक्त करने की भी व्यवस्था है। संसद के बजट सत्र में यह विधेयक पारित होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed