{"_id":"692887f7a31f6a04440d93f0","slug":"house-prices-18-major-cities-rose-2-2-percentage-second-quarter-according-to-hpi-data-released-by-the-rbi-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: 18 प्रमुख शहरों में मकानों का मूल्य दूसरी तिमाही में 2.2 फीसदी बढ़ा, आरबीआई ने जारी किया एचपीआई का डेटा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
RBI: 18 प्रमुख शहरों में मकानों का मूल्य दूसरी तिमाही में 2.2 फीसदी बढ़ा, आरबीआई ने जारी किया एचपीआई का डेटा
Thu, 27 Nov 2025 10:48 PM IST
हिमांशु चंदेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:48 PM IST
सार
Indian Housing Prices: आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के 18 प्रमुख शहरों में मकानों का मूल्य 2025-26 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 2.2 फीसदी बढ़ा है। हालांकि कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और हैदराबाद में दाम घटने से एचपीआई तिमाही आधार पर 113.4 से गिरकर 112.7 पर आ गया।
विज्ञापन
मकानों का मूल्य बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली बार 2022-23 के नए आधार वर्ष पर तैयार किए गए ताजा आंकड़ों ने देश के आवास बाजार की एक मिश्रित तस्वीर पेश की है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 18 प्रमुख शहरों में मकानों के दाम औसतन 2.2 फीसदी बढ़े हैं। हालांकि कुछ बड़े शहरों में गिरावट के कारण समग्र सूचकांक तिमाही आधार पर थोड़ा नीचे आया है।
आरबीआई ने बताया कि अखिल भारतीय आवास मूल्य सूचकांक (एचपीआई) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि एक साल पहले यह वृद्धि 7 फीसदी थी। नई श्रृंखला में आधार वर्ष 2022-23 रखा गया है, जिसका स्थान पहले 2010-11 था। केंद्रीय बैंक यह सूचकांक राज्यों के पंजीकरण कार्यालयों से मिले वास्तविक लेनदेन के आधार पर तय करता है।
किन शहरों ने वृद्धि को समर्थन दिया
नागपुर, गाजियाबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों में मकानों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। इन शहरों की बढ़त ने राष्ट्रीय औसत वृद्धि को ऊपर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, कोच्चि सहित कई शहरों में स्थिरता या हल्की बढ़त का रुझान देखा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध: विधानसभा से विधेयक पारित, CM हिमंत बोले- फिर सरकार बनने पर UCC भी लागू करेंगे
इन शहरों में दामों में गिरावट
कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और हैदराबाद ने इस बार सूचकांक को नीचे खींचा। इन शहरों में मकानों का मूल्य घटने से दूसरी तिमाही का एचपीआई पहली तिमाही के 113.4 से घटकर 112.7 पर आ गया। इन शहरों में मांग की सुस्ती या बाजार समायोजन को गिरावट का कारण माना जा रहा है।
तिमाही आधार पर 0.6 फीसदी की कमी
आरबीआई के अनुसार तिमाही आधार पर सूचकांक में 0.6 फीसदी की कमी हुई। इस कमी में मुख्य रूप से कोलकाता, चेन्नई और लखनऊ का योगदान रहा। इन शहरों में लगातार दो तिमाहियों से गिरावट का रुझान दिखाई दे रहा है, जिसने कुल सूचकांक को प्रभावित किया है।
कुल 18 प्रमुख शहरों की सूची
आरबीआई के आवास मूल्य सूचकांक में शामिल शहरों में मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, पुणे, गाजियाबाद, ठाणे, गौतम बुद्ध नगर, चंडीगढ़ और नागपुर शामिल हैं। इन शहरों में वास्तविक लेनदेन के आधार पर ही देश के आवास बाजार की स्थिति का स्वरूप तय किया जाता है।
अन्य वीडियो-

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन