फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   hitesh patel offender in sterling biotech money laundering case arrested in albania

एक और भगोड़ा हुआ गिरफ्तार, स्टर्लिंग बॉयोटेक घोटाले का आरोपी है हितेश पटेल

Fri, 22 Mar 2019 01:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 22 Mar 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
hitesh patel offender in sterling biotech money laundering case arrested in albania
स्टर्लिंग बायोटेक

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने स्टर्लिंग बॉयोटेक घोटाले के मुख्य आरोपी व भगोड़े कारोबारी हितेश पटेल को अल्बेनिया से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 11 मार्च को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। 

विज्ञापन


पटेल को अल्बेनिया के नेशनल क्राइम ब्यूरो ने 20 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उसको जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किया था खुला गैर जमानती वारंट

इससे पहले इसी साल पांच जनवरी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा ने स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (एसबीएल) मनी लांड्रिंग मामले में कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ खुला गैर-जमानती वारंट जारी किया। इन आरोपियों में कंपनी निदेशक नितिन जयंती लाल संदेसरा, चेतन कुमार जयंती लाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा और हितेश कुमार नरेंद्र भाई पटेल शामिल हैं।


ईडी ने एसबीएल के खिलाफ धनशोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत कथित बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा आयकर विभाग के अधिकारियों को कथित रूप से रिश्वत देने की शिकायत के मामले की भी जांच ईडी कर रही है। निदेशालय ने 24 दिसंबर को अदालत को सूचित किया था कि वह एसबीएल के निदेशकों के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराना चाहता है। खुले गैर-जमानती वारंट के तहत गैर-जमानती वारंट के विपरीत मुकदमे के लिए समय सीमा तय नहीं होती।
 
अदालत ने पांच हजार करोड़ की धोखाधड़ी मामले में गुजरात की फार्मा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक के निदेशक को सम्मन जारी किया है। ईडी द्वारा दायर किए गए पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने मामले में कंपनी निदेशक को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। 

hitesh patel offender in sterling biotech money laundering case arrested in albania

यह है पूरा मामला

बैंक से पांच हजार करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी के इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोर्ट में दायर किए गए पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने दीक्षित को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। इससे पहले सीबीआई ने अक्तूबर 2017 में कंपनी के खिलाफ आरोप लगाया था कि कंपनी ने आंध्र बैंक की अगुवाई में बैंकों के एक संघ से ऋण लिया था, जो अब गैर-निष्पादित आस्तियां (डूबा हुआ कर्ज) बन चुका है। 

इस मामले में राजभूषण के अलावा स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी के निदेशकों चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा, नितिन जयंतीलाल संदेसरा, विलास जोशी और चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हैती को भी आरोपी बनाया गया। इसके साथ ही आंध्रा बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और कई अज्ञात लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया था। इस कंपनी और इसके प्रमोटर्स नितिन संदेसरा व चेतन संदेसरा के खिलाफ ईडी ने अक्तूबर 2017 में मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed