फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hinduja Group Chairman Gopichand P Hinduja dies in London hospital at 85

Hinduja Chairman Dies: हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन, 85 वर्ष के थे

Tue, 04 Nov 2025 03:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Nov 2025 03:46 PM IST
सार

Hinduja Chairman Dies: हिंदुजा परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि व्यापारिक जगत में 'जीपी' के नाम से मशहूर गोपीचंद परमानंद हिंदुजा पिछले कुछ सप्ताह से बीमार थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Hinduja Group Chairman Gopichand P Hinduja dies in London hospital at 85
हिंदुजा परिवार - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद परमानंद हिंदुजा का लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 85 वर्ष के थे। हिंदुजा परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि व्यापारिक जगत में 'जीपी' के नाम से मशहूर गोपीचंद पी. हिंदुजा पिछले कुछ सप्ताह से बीमार थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाले गोपीचंद ने मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद के निधन के बाद अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र संजय और धीरज और पुत्री रीता हैं।

विज्ञापन

हिंदुजा समूह को वैश्विक स्तर पर फैलाने में गोपीचंद ने दिया अहम योगदान

आजादी के पहले अपना कारोबारी सफर शुरू करने वाले हिंदुजा परिवार में जन्मे गोपीचंद हिंदुजा 1959 में मुंबई में अपने पारिवारिक उद्यम में शामिल हुए। बीते कई दशकों में उन्होंने हिंदुजा समूह को एक पारंपरिक व्यापारिक संचालन से बैंकिंग, वित्त, ऊर्जा, मोटर वाहन, मीडिया और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक वैश्विक औद्योगिक महाशक्ति बनाने में मदद की। उनके नेतृत्व में समूह ने अपने कुछ सबसे महत्वपूर्ण अधिग्रहण किए। इनमें 1984 में गल्फ ऑयल और तीन साल बाद अशोक लीलैंड का अधिग्रहण शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक लीलैंड भारत में प्रवासी भारतीयों की ओर से किए गए पहले बड़े निवेशों में से एक था। समूह की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई के जय हिंद कॉलेज से स्नातक जीपी को व्यवसाय में उनके योगदान के लिए वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट ऑफ लॉ और लंदन के रिचमंड कॉलेज से मानद डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

1919 में हुई थी हिंदुजा समूह की स्थापना

हिंदुजा समूह की स्थापना 1919 में हुई। उस समय इसके संस्थापक परमानंद दीपचंद हिंदुजा सिंध (तब भारत का हिस्सा, अब पाकिस्तान में) से ईरान चले गए और एक वैश्विक समूह बनने की नींव रखी। समूह ने 1979 में अपना मूल कारोबार ईरान से लंदन ले गया और वैश्विक विस्तार के एक नए युग की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई स्थित हिंदुजा समूह दुनिया भर में लगभग दो लाख लोगों को रोजगार देता है।

यह समूह वित्त, ऑटोमोटिव, ऊर्जा, मीडिया और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कारोबार कर रहा है। परिवार के पास एक प्रभावशाली रियल एस्टेट पोर्टफोलियो भी है। उनकी सबसे प्रसिद्ध संपत्ति व्हाइटहॉल में ऐतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस बिल्डिंग है। इसे हाल ही में रैफल्स लंदन होटल में तब्दील कर दिया गया है। गोपीचंद हिंदुजा का निधन भारत और ब्रिटेन के सबसे प्रभावशाली व्यावसायिक परिवारों में से एक के लिए एक युग का अंत है।

हिंदुजा परिवार लगातार दूसरे साल ब्रिटेन में सबसे अमीर

इस साल की शुरुआत में द संडे टाइम्स रिच लिस्ट ने गोपी हिंदुजा और उनके परिवार को लगातार दूसरे साल ब्रिटेन का सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। उनकी कुल संपत्ति 35.3 अरब पाउंड थी। यह 2024 के 37.2 अरब पाउंड से थोड़ी कम है। इस गिरावट के बावजूद हिंदुजा परिवार सूची में शीर्ष पर बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed