फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hero motocorp CEO says India vehicle sector should not miss the opportunity to become a Global hub

वाहन क्षेत्र के पास वैश्विक केंद्र बनने का अवसर, मौका गंवाना नहीं चाहिए: हीरो मोटोकॉर्प के CEO

Sat, 05 Sep 2020 03:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 05 Sep 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Hero motocorp CEO says India vehicle sector should not miss the opportunity to become a Global hub
Automobile sector - फोटो : social media

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल का मानना है कि कोविड-19 महामारी भारत के वाहन और कलपुर्जा क्षेत्रों के लिए वैश्विक केंद्र बनने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों को इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत अभियान में हो सकती है अहम भूमिका
मुंजाल ने शनिवर को भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में वाहन उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में वाहन क्षेत्र अन्य उद्योगों की अगुवाई कर सकता है। 
विज्ञापन


चमकता पहलू आत्मनिर्भर भारत के लिए आह्वान
मुंजाल ने कहा, 'इस महामारी के दौरान एक चमकता पहलू प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत के लिए आह्वान है। मेरा मानना है कि आगे चलकर हमारा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत अभियान में वृद्धि का इंजन बन सकता है। वाहन क्षेत्र नवोन्मेष, इंजीनियरिंग और शोध एवं विकास जैसे क्षेत्रों में संपर्क, संयोजन के जरिये इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा लाभ उसकी युवा आबादी है। इसके जरिए भारत स्पष्ट तौर पर इस मामले में अन्य देशों से आगे नजर आता है। मुंजाल ने कहा कि सामूहिक रूप से हमारा दृष्टिकोण सिर्फ अपने क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने का नहीं होना चाहिए, हमें अन्य उद्योगों की अगुवाई भी करनी चाहिए। 


उन्होंने कहा, 'मैं सभी से कहूंगा कि हमें इस संकट में अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। संपर्क, बातचीत और संयोजन के जरिए हम न केवल एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं, बल्कि देश को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में भी मदद कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed