{"_id":"625ab71ee60db662083e5399","slug":"hdfc-bank-q4-results-profit-jumps-23-percent-yoy-to-rs-10055-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC Bank Q4 Results: एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 23 फीसदी इजाफा, उछलकर 10055 करोड़ रुपये पर पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
HDFC Bank Q4 Results: एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 23 फीसदी इजाफा, उछलकर 10055 करोड़ रुपये पर पहुंचा
Sat, 16 Apr 2022 06:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:01 PM IST
सार
HDFC Bank Profit Jumps BY 23 Percent: बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 22.8 फीसदी बढ़ा है। इस तेजी के साथ यह उछलकर 10,055.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 8,186.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक लिमिटेड
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने अपने चौथी तिमाही के नतीजों को घोषित कर दिया है। परिणामों के अनुसार, बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 22.8 फीसदी बढ़ा है। इस तेजी के साथ यह उछलकर 10,055.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि जनवरी-मार्च 2022 तिमाही में करों के लिए 2,989.5 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के बाद उसका शुद्ध लाभ इस स्तर पर पहुंचा है। गौरतलब है कि जनवरी-मार्च 2021 की चौथी तिमाही में बैंक ने 8,186.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
विज्ञापन
परिणामों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही में एचडीएफसी बैंक की कुल एकल आय भी बढ़कर 41,085.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 38,017.50 करोड़ रुपये रही थी। इसके अलावा आलोच्य अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आय समेत अन्य आय भी 7.3 फीसदी बढ़कर 26,509.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध राजस्व 24,714.10 करोड़ रुपये रहा था। पिछली तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले की तुलना में 10.2 फीसदी बढ़कर 18,872.70 करोड़ रुपये रही। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 31 मार्च 2022 को सकल अग्रिम का 1.17 फीसदी रहीं, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1.26 फीसदी रही थीं।
विज्ञापन